Live Updates
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई को मिली जीत
आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले मे चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया और टीम को जीत दिलाई है। इस तरह आरसीबी के लिए आईपीएल 2024 का आगाज कुछ खास नहीं रहा है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी को मिली चौथी सफलता
आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका दे दिया है। कामरुन ग्रीन ने आरसीबी को एक और सफलता दिला दी है। ग्रीन ने डेरिल मिचेल को 22 के स्कोर पर चलता कर दिया है। अब चेन्नई को जीत के लिए 40 गेंदों में 62 रन बनाने की जरूरत है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा
आरसीबी ने चेन्नई को तीसरा झटका दे दिया है। कैमरुन ग्रीन ने खतरनाक खिलाड़ी अजिंक्या रहाणे को पवेलियन की राह दिखा दी है। रहाणे 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: सीएसके को लगा दूसरा झटका
आरसीबी ने सीएसको को दूसरा झटका दे दिया है। खतरनाक दिख रहे चेन्नई के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 15 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी। अगर वह मैदान पर टिके रहते तो आरसीबी कभी भी वापसी नहीं कर पाती, लेकिन कर्ण शर्मा ने रचिन को चलता कर दिया है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: चेन्नई को लगा पहला झटका
बेंगलुरु ने चेन्नई की टीम को पहला झटका दे दिया है। आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया है। गायकवाड़ 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऐसे में सीएसके को 38 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू
आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने के लिए रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र उतरे हैं। गायकवाड़ ने चौके के साथ पारी की शुरुआतकी है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: अनुज रावत की आतिशी पारी
युवा खिलाड़ी अनुज रावत ने चेन्नई के खिलाफ कमाल की पारी खेली है। इस मैच में आरसीब के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के आउट होने के बाद से ही आरसीबी की बैटिंग लाइनअप मुश्किल में पड़ गई थी, लेकिन अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने कमाल की पारी खेली और टीम का स्कोर 173 तक पहुंचाया है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी की पारी समाप्त
चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की पारी समाप्त हो चुकी है। आरसीबी ने पहले मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाया है। ऐसे में सीएसके को मैच जीतने के लिए 174 रन बनाने की जरूरत है। विराट कोहली के आउट होने के बाद लगा कि टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी, लेकिन अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने पारी को बेहतर संभाला है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी को लगा पांचवां झटका
अब आरबीसी की वापसी मुश्किल लग रही है। विराट कोहली के बाद आरसीबी के सबसे मंहगे खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन भी पवेलियन को लौट गए हैं। ग्रीन भी आरसीबी की नैया पार नहीं लगा सके और सस्ते में पवेलियन को लौट गए हैं।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी को लगा चौथा झटका
आरसीबी की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आरसीबी के दिग्गब बल्लेबाज विराट कोहली भी आउट हो गए हैं। मैक्सवेल के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि अब कोहली टीम को मजबूत स्थिति तक लेकर जाएंगे, लेकिन वह भी मुस्तफिजुर की गेंद के शिकार हो गए हैं। कोहली महज 21 रन बनाकर आउट हो गए।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी ने पावर प्ले में बनाए 42 रन
आरसीबी की टीम पावर प्ले में पूरी तरह से धाराशायी हो गई है। बेंगलुरु ने अपने 3 खतरनाक गेंदबाजों को पावरप्ले में ही खो दिया है। 6 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 42 रन पर 3 विकेट है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी को लगा तीसरा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका लग गया है। आरसीबी के खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक हो गए हैं। आरसीबी को इस परिस्थिति में मैक्सवेल की काफी जरूरत थी, लेकिन वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरा झटका दे दिया है। मुस्तफिजुर रहमान ने एक ही ओवर में बेंगलुरु को दो झटके दे दिए हैं। खिलाड़ी ने पहले तो फाफ को आउट कर दिया फिर रजत को भी पवेलियन की राह दिखा दी है।
IPL 2024 CSK Vs RCB Live: RCB को लगा पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी की टीम को पहला झटका दे दिया है। आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 23 गेंदों में 35 रन बनाकर खिलाड़ी ने अपना विकेट गंवा दिया था। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने खिलाड़ी को चलता कर दिया है।
IPL 2024 CSK vs RCB Live Updates: आरसीबी की बैटिंग शुरू
चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरे हैं।
CSK की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।
RCB की प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।
CSK vs RCB: RCB ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके पहले गेंदबाजी करने वाली है।
CSK vs RCB: महारिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
टी20 क्रिकेट में विराट कोहली 12 हजार रन बनाने से महज 6 रन दूर है। 6 रन बनाते ही विराट टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
250वां मैच खेलेगी CSK
आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपना आईपीएल इतिहास का 250वां मैच खेलने वाली है। आईपीएल में 250वां मैच खेलने वाली सीएसके चौथी टीम है।
ओपनिंग सेरेमनी में सितारों का जलवा
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024
CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का रंगारंग आगाज
सीएसके और आरसीबी मैच से पहले आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी में सितारों ने बिखेरा जलवा। एआर रहमान, मोहित चौहान, नीति मोहन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दी धांसू परफॉर्मेंस।
https://x.com/IPL/status/1771167185936802294?s=20
CSK vs RCB: ओपनिंग सेरेमनी में दिखा अक्षय-टाइगर का जलवा
आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दिखा जलवा। अपनी परफॉरमेंस से जीता फैंस का दिल।
https://x.com/tanay_chawda1/status/1771163356163899835?s=20
CSK vs RCB: आईपीएल में विराट के नाम सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली आज एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। विराट इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 7 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक विराट ने 7263 रन बनाए हैं।
CSK vs RCB: चेपॉक में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
चेपॉक के मैदान पर सीएसके और आरसीबी के बीच 8 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 7 में सीएसके और महज एक मैच में आरसीबी को जीत हासिल हुई है।
CSK vs RCB: विराट-धोनी का दिखेगा जलवा
सीएसके और आरसीबी के मैच में एमएस धोनी और विराट कोहली का जलवा देखने को मिलने वाला है। दोनों ही खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब है।
CSK vs RCB: एक तरफ नया कप्तान, दूसरी तरफ नया नाम
आईपीएल 2024 में जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ मैदान पर उतरने वाली है तो वहीं दूसरी आरसीबी नए नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैदान पर उतरने वाली है।
https://x.com/IPL/status/1771144809224491291?s=20
CSK vs RCB: रात 8 बजे शुरू होगा मैच
आज से आईपीएल 2024 की शुरुआत होने जा रही है। फैंस को सीएसके और आरसीबी के बीच चेपॉक के स्टेडियम में एक रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है।
IPL 2024 CSK vs RCB Highlights: आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने हुई। मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्कोर बोर्ड पर 173 रन टांग दिए। आरसीबी की ओर से अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने शानदार खेल का नमूना पेश किया। 174 रनों के लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। सीएसके की ओर से करीब सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस तरह सीएसके ने आईपीएल 2024 का आगाज जीत के साथ कर दिया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines