IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में चेन्नई के ये लगातार दूसरी जीत है। जबकि गुजरात की ये पहली हार है। 207 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 143 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋद्धिमान साहा और डेविड मिलर ने 21-21 रनों की पारी खेली। वहीं विजय शंकर ने 12 और उमरजई ने 11 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर ने 2-2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पथिराना ने एक विकेट हासिल किया।
चेन्नई ने बनाए थे 206 रन
इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी की थी। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 206 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान दुबे ने दो चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने 46-46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने नाबाद 24 रन बनाए।
वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। राशिद ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 1-1-1 विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- CSK vs GT: चेन्नई को मिला ड्वेन कॉन्वे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट, पहले ओवर से ही करता है कुटाई
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI Head To Head: हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगी जीत, कागजों पर भारी है मुंबई
ये भी पढ़ें:- CSK vs GT: चेन्नई की भीड़ देखकर हड़बड़ा गए शुभमन गिल!, टॉस के दौरान कर बैठे बड़ी गलती
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines