IPL 2024: लीग के ओपनिंग मैच के लिए CSK ही क्यों होती है पहली पसंद! देखें ये चौंकाने वाले आंकड़े

IPL 2024 Chennai Super Kings Season Opening Match: आईपीएल इतिहास में महेंद सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा लीग के ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 8 बार आईपीएल का पहला मैच खेल चुकी है और 22 मार्च को सीएसके 9वां ओपनिंग मैच खेलेगी।

IPL 2024 Chennai Super Kings First Choice Season Opening Match MS Dhoni Ruturaj Gaikwad

Chennai Super Kings

IPL 2024 Chennai Super Kings Season Opening Match: आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की फैंस फॉलोइंग देखकर यह 9वां ओपनिंग मैच होगा जो धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स खेलने वाली है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

सीएसके ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी थी। यह चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवां आईपीएल खिताब था। जिसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी की थी।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2009 में पहली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग का ओपनिंग मैच खेला था। जिसके बाद 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरी बार ओपनिंग मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी थी। इसके बाद 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ, 2018 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ, उसके बाद 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ, 2020 में मुंबई इंडियंस, 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023 में गुजरात टाइटंस और 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलने वाली है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का यह 9वां पहला मुकाबला होगा। बता दें कि आईपीएल इतिहास में सीएसके सबसे ज्यादा ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम भी है।

https://twitter.com/Babu_K_08/status/1763426001143644419

विज्ञापन

2016 और 2017 में सीएसके थी बाहर

आईपीएल 2016 और 2017 में सीएसके पर दो साल का बैन लगा दिया गया था। जिसके कारण वह 2016 और 2017 में हिस्सा नहीं ले पाई थी। इसके बाद 2018 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार वापसी की थी और सीजन का पहला मैच खेला था। उसी साल धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरा आईपीएल का खिताब जीता था। उसके बाद 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथा और 2023 में पांचवां आईपीएल का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने की बराबरी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोमांचक होगा पहला मैच

आईपीएल 2024 का पहला मुकबाला काफी रोमांचक रहने वाला है। जिसका मुख्य कारण चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैंस फॉलोइंग हैं। खास बात यह है कि 2008 के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक को हराने में विफल रही है। जबकि बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस संभाल रहे हैं। डु प्लेसिस ने काफी लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में सीएसके में खेल चुके हैं। जिसका फायदा उन्हें सीजन के ओपनिंग मैच में मिल सकता है।

विज्ञापन

जबकि चेन्नई का क्राउड भी अपनी होम टीम को स्पोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचेगा। बता दें कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल धोनी आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि यह धोनी के मूड पर हैं कि वह इस लीग को कब अलविदा कहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ