IPL 2024 Chennai Super Kings Camp: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। अब जब इस मुकाबले को तीन हफ्ते से भी कम का समय बचा है तब चेन्नई में फ्रेंचाइजी ने एक खास कैंप आयोजित किया है। इस कैंप में शुक्रवार को कुछ खिलाड़ी पहुंच गए हैं। वहीं पीटीआई इनपुट के मुताबिक एमएस धोनी कब पहुंचेंगे इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं है। शुक्रवार को ही धोनी को जामनगर में पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में पहुंचते हुए देखा गया था।
कौन-कौन से खिलाड़ी पहुंचे?
शनिवार को सीएसके का यह कैंप जारी रहा और इसमें स्टार पेसर दीपक चाहर भी नजर आए। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी दी थी कि कैंप में भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच शुक्रवार को कैंप में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में कुछ और खिलाड़ी भी पहुंचेंगे। जो खिलाड़ी पहुंचे उनके नाम हैं, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हांगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल और दीपक चाहर।
दीपक चाहर पर होंगी नजरें
इस कैंप में दीपक चाहर के ऊपर सभी की नजरें होंगी। वह लगातार चोट से जूझते रहते हैं। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच से ही अचानक उन्हें अपने पिता की तबीयत के कारण घर लौटना पड़ा था। उसके बाद फिर वह चोटिल हो गए। पिछले महीने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था। आईपीएल में वह जोरदार वापसी करना चाहेंगे। उसके ही हिसाब से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में जगह मिलेगी या नहीं इस पर भी निर्भर करेगा।
एमएस धोनी को लेकर नहीं कंफर्म न्यूज
बात चेन्नई सुपर किंग्स की होती है तो हर फैन के ध्यान में एक ही खिलाड़ी आता है वो हैं एमएस धोनी। चेन्नई को अपनी कप्तानी में धोनी ने पिछले साल पांचवां खिताब जीताया था। फिर सीएसके मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी बन गई। अब इस बार भी धोनी की वापसी का फैंस को जोरों से इंतजार है। पीटीआई ने अपनी इस जानकारी में बताया कि एमएस धोनी कब इस कैंप से जुड़ेंगे अभी इसको लेकर कोई पुख्ता न्यूज नहीं मिली है। यानी अभी यह कंफर्म नहीं है कि माही कब कैंप में आएंगे। पर यह तय माना जा रहा है कि वह 22 मार्च को ओपनिंग मैच जरूर खेलेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल
- 22 मार्च- सीएसके बनाम आरसीबी, बैंगलोर
- 26 मार्च- सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस, चेपॉक (चेन्नई)
- 31 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सीएसके, विशाखापट्टनम
- 5 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम सीएसके, हैदराबाद
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
45 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines