Mayank Yadav Can Break Shoaib Akhtar Record: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से खूब तहलका मचा रखा है। खिलाड़ी ने पहले तो पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 की रफ्तार से गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर दिया था, इसके बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ भी 156.7 की रफ्तार से गेंदबाजी करके तमाम दिग्गजों को हैरान कर दिया है। खिलाड़ी को अब भारत का शोएब अख्तर भी कहा जाने लगा है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रेट ली ने मयंक यादव को एक सलाह दी है। अगर मयंक इसे फॉलो करते हैं, तो वह इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: मयंक यादव ने तोड़ दिया सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड, बन गए IPL इतिहास के पहले तेज गेंदबाज
पूर्व दिग्गज ने क्या सलाह दी
मयंक यादव ने इस सीजन अभी तक खेले गए 2 मुकाबले में जिस कदर प्रदर्शन किया है, इससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। खिलाड़ी ने बेंगलुरु के खिलाफ 157 की रफ्तार से गेंदबाजी करके कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे अधिक 3 बार 155 प्लस की रफ्तार से गेंद डाली है। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास के 5वें तेज गेंदबाज बन गए हैं। मयंक यादव को लेकर पूर्व दिग्गज ब्रेटली ने कहा कि अगर मयंक अपनी गेंदबाजी एक्शन पर ध्यान देंगे, तो वह 4 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार अधिक पा सकेंगे। ब्रेट ली ने मयंक को खेलते देखा और उनके बॉलिंग एक्शन को देखते हुए उस पर ध्यान देने के लिए कहा है। इससे साफ है कि ब्रेट ली मानते हैं कि अगर मयंक अपने बॉलिंग एक्शन को और बेहतर करते हैं, तो वह शोएब अख्तर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR Dream 11: पलभर में बदल सकती है आपकी किस्मत, इन खिलाड़ियों पर लगाना होगा दांव
अख्तर ने फेंकी थी 161.3 KMPH से गेंद
मयंक पहले ही 157 की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं, अगर वह ब्रेट ली की राय मानकर अपने बॉलिंग एक्शन पर ध्यान देंगे, तो वह 5 किलोमीटर अधिक रफ्तार पा सकेंगे। इसका मतलब है कि वह शोएब अख्तर का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे, क्योंकि क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अभी शोएब अख्तर के नाम दर्ज है। अख्तर ने अधिकतम 161.3 की रफ्तार से गेंद फेंकी है। इससे साफ है कि ब्रेट ली की सलाह मानकर मयंक 162 की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं, जो शोएब अख्तर से भी अधिक है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: मयंक यादव की रफ्तार के सामने नहीं टिक पाए आरसीबी के बल्लेबाज, लखनऊ ने जीता मैच
मयंक यादव ने आईपीएल में रचा इतिहास
मयंक आईपीएल में लगातार 150 प्लस की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 गेंदे 155 प्लस की रफ्तार से फेंकी है। इसके अलावा उन्होंने कई गेंदें 150 प्लस की रफ्तार से फेंकी है। मयंक ने अभी तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं और 6 विकेट झटक चुके हैं। खिलाड़ी ने पहले तो पंजाब के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे, फिर उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ भी 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और 3 विकेट झटक लिए। मयंक का यह शानदार प्रदर्शन उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भी भारत की ओर से खेलने का न्योता दिला सकता है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: धोनी, रोहित और विराट भी जो ना कर सके, दिनेश कार्तिक ने कर दिखाया वह कारनामा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
45 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
56 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines