IPL 2024 Tickets Big Update: बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार आईपीएल 2 चरण में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पहला चरण 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच खेला जाएगा। पहले चरण में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। शेड्यूल का ऐलान होने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इस खुशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोहरी खुशी में बदल दिया है।
दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के दो मैचों के लिए टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कहा कर सकते हैं आप टिकट के प्री रजिस्ट्रेशन।
कौन से मैच के होंगे प्री रजिस्ट्रेशन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट को शेयर किया है। इसमें सिर्फ 30 मार्च और 7 अप्रैल को खेले जाने वाले मैचों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने टिकट के प्री रजिस्ट्रेशन को शुरू किया है। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स पहले चरण के दो मैच अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेलने वाली है। जिसमें 30 मार्च को पहला मैच उनका पंजाब किंग्स के साथ खेलना है। जबकि दूसरा मैच 7 अप्रैल को गुजरात टाइटंस होगा। यह दोनों ही मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। जिसके लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्री रजिस्ट्रेशन शुरू किया है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज, कब, कहां और कैसे मिलेगी टिकट जानें सबकुछ
ऐसे करे प्री रजिस्ट्रेशन
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले चरण में चार मुकाबले खेलेगी। इसमें से उन्हें दो अपने घर में और दो घर के बाहर खेलने हैं। इसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने लखनऊ में होने वाले दो मैचों के लिए टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन शुरू की है। लखनऊ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया।
ये भी पढ़ें- BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में दोबारा ऐसे हो सकती है ईशान-श्रेयस की वापसी, करना होगा ये काम
इसमें टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन के लिए lucknowsupergiant.in की बेवसाइट का लिंक लिया गया है। जिसपर जाकर फैंस अपनी टिकट का प्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बेवसाइट पर जाकर फ्रंट पेज पर ही प्री रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया गया है। जिसपर क्लिक करके फैंस को नाम, नंबर, ईमेल और किस सीट से मैच देखना चाहते हैं यह सब भरना होगा। यह सब भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।
ये भी पढे़ें- ‘रोहित और विराट को भी खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट’, BCCI कॉन्ट्रैक्ट पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
19 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
28 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines