BCCI Announces Appreciation For Groundsmen: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ ही आईपीएल 2024 का समापन हो गया है। केकेआर ने आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले के साथ ही आईपीएल का रोमांच खत्म हो गया है। अब करोड़ों क्रिकेट फैंस को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का इंतजार है। इस बीच बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने कुल 10 रेगुलर वैन्यू के ग्राउंड्समैन को तोहफा दिया है। इससे ग्राउंड्समैन भी खुश हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं बीसीसीआई ने क्या तोहफा दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विनर से…लूजर तक, ऑरेंज कैप से…पर्पल कैप तक, किसे क्या मिला, देखें पूरी लिस्ट
बीसीसीआई ने क्या तोहफा दिया
आईपीएल 2024 के मुकाबले 10 रेगुलर ग्राउंड पर खेले गए। ये दसों वेन्यू सभी 10 टीमों के होम ग्राउंड में है। बीसीसीआई ने उन सभी वेन्यू के ग्राउंड्समैन के लिए इस तोहफे का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने इन दसों वेन्यू को 25-25 लाख रुपये का इनाम दिया है। एक वेन्यू को 25 लाख रुपये मिले हैं, जो ग्राउंड्समैन में बांटे जाएंगे। इसके अलावा भी 3 वेन्यू को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे ग्राउंड्समैन काफी खुश हैं। आईपीएल के अंत के साथ ही ग्राउंड्समैन को यह बड़ा तोहफा मिला है। आपको बता दें कि ग्राउंड्समैन उन स्टाफ को कहते हैं, जो पिच तैयार करते हैं, या बारिश होने पर मैदान कवर करते हैं, या फिर जो किसी भी तरह से वेन्यू पर भूमिका निभाते हैं, उन्हें ग्राउंड्समैन कहा जाता है।
ये भी पढ़ें:- KKR के जीतते ही गौतम गंभीर ने की BCCI सचिव से मुलाकात, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा
कैसा रहा फाइनल का रोमांच
आईपीएल 2024 का आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें केकेआर की जीत हुई है। हैदराबाद को इस मैच में एकतरफा हार मिली है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद के जिन 2 खिलाड़ियों ने पूरे आईपीएल सीजन में गेंदबाजों को डराकर रखा था, फाइनल मुकाबले में उस ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का जादू नहीं चल सका। ट्रेविस हेड गोल्डन डक हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा भी सिर्फ 2 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक 24 रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए। इस तरह हैदराबाद सिर्फ 113 के स्कोर पर ढेर हो गई। आसान लक्ष्य को हासिल करने उतरी केकेआर की टीम ने सिर्फ 10.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर इल लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines