IPL 2024: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश ने बढ़ाई आईपीएल टीम की टेंशन! घातक खिलाड़ी को छोड़ना होगा टूर्नामेंट

IPL 2024: आईपीएल में अब नई बाधा आ गई है। बांग्लादेश ने अपने एक फैसले से भारत की टेंशन बढ़ा दी है। पहले तो पाकिस्तान ने अपने फैसले से भारत की मुश्किलें बढ़ाई थी, अब बांग्लादेश ने भी ऐसा ही फैसला किया है। इससे सबसे बड़ा झटका चेन्नई सुपर किंग्स को लगने वाला है।

IPL 2024 Bangladesh vs Zimbabwe 5 T20 Series Announce Mustafizur Rahman May Leave IPL

आईपीएल 2024।

IPL 2024: बांग्लादेश की टीम ने एक फैसले से भारत की टेंशन बढ़ा दी है। इस फैसले से आईपीएल 2024 में बाधा आने वाला है। बांग्लादेश से पहले पाकिस्तान ने अपने फैसले से भारतीय टीम को झटका दिया था। अब बांग्लादेश ने भी आईपीएल में बाधा डालने का काम किया है। बांग्लादेश के इस फैसले से चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी को आईपीएल छोड़ना पड़ सकता है। खिलाड़ी को मजबूरन आईपीएल छोड़ स्वदेश लौटना होगा। आइए आपको बताते हैं बांग्लादेश ने किस फैसले से भारत को टेंशन में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने क्या फैसला किया

बांग्लादेश ने आईपीएल के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे को बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलते दिखते, उन्हें स्वदेश लौटना पड़ेगा। बता दें कि बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 3 मई से होने वाला है। इस दौरान आईपीएल का दौर भी जारी रहेगी। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज भले ही 3 मई से खेली जाएगी, लेकिन खिलाड़ियों को 28 अप्रैल तक ही उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 3 मई से सीरीज का आगाज होकर 12 मई तक चलने वाली है।

विज्ञापन

चेन्नई को क्यों लगा है झटका

इन तारीखों के बीच आईपीएल के जितने भी मुकाबले होंगे, बांग्लादेशी खिलाड़ी इन मैचों को मिस कर सकते हैं। आईपीएल 2024 में बांग्लादेश का एकमात्र खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान खेलने वाला है। ऑक्शन में तो बांग्लादेश के 3 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था, लेकिन सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। मुस्तफिजुर रहमान पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हिस्सा थे। लेकिन इस साल खिलाड़ी को सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था।

विज्ञापन

माही के ख्वाब पर फिरा पानी

चेन्नई का धाकड़ गेंदबाज मथीशा पथिराना पहले ही चोटिल होकर शुरुआती कई मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पथिराना की जगह चेन्नई के लिए मुस्तफिजुर रहमान अहम भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन बांग्लादेश ने नई सीरीज का ऐलान करके चेन्नई की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी है। अब अगर 3 मई तक श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा ठीक नहीं हो पाते हैं, तो चेन्नई के मुश्किलें डबल हो जाएगी, क्योंकि चेन्नई के पास इस दौरान मुस्तफिजुर रहमान का भी ऑप्शन नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ