IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के धाकड़ खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ी ने अचानक अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया। इससे खिलाड़ी के करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि आईपीएल से ठीक पहले विस्फोटक बल्लेबाज संन्यास का ऐलान कर देगा। खिलाड़ी ने सिर्फ 36 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान क्यों किया, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। लेकिन यह फैसला चौंकाने वाला है। हालांकि खिलाड़ी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे। खिलाड़ी आईपीएल के अलावा व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना भी जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का मास्टरस्ट्रोक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज को टीम में किया शामिल
‘आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे’
आईपीएल 2024 से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे डोमेस्टिक टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के फाइनल मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। खिलाड़ी ने हाल में ही ऐलान किया था कि उन्हें अपनी डोमेस्टिक टीम के लिए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेलना है, इस कारण से वह आईपीएल के शुरुआती कुछ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। अब खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास से फाइनल के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR की बदली तस्वीर, बदला कप्तान वापस आए गंभीर; देखें नई Playing 11
खिलाड़ी ने सपोर्टर्स को किया धन्यवाद
पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला फाइनल मैच खिलाड़ी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आखिरी मैच होने वाला है। आपको बता दें कि मैथ्यू वेड ने विक्टोरिया के लिए खेलते हुए कुल 4 बार खिताब अपने नाम किए हैं। इनमें से 2 बार खुद वेड ही कप्तान थे। वेड ने संन्यास लेते हुए उन तमाम लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने मुश्किल वक्त में वेड का साथ दिया था। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार, अपनी पत्नी जूलिया और बच्चों विंटर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए खूब आनंद लिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 MI SWOT Analysis: नई टीम, नया कप्तान; हार्दिक पांड्या वाली मुंबई इंडियंस की संभावित Playing 11
हालांकि मैथ्यू वेड ने अपने फैंस को खुशखबरी भी दिया है। उन्होंने कहा कि मैं व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। इससे साफ है कि खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट से भले ही संन्यास लेने वाले हैं, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलते रहेंगे। इसके अलावा वह टी20 विश्व कप में भी टीम के हिस्सा हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छिनने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बयान, कह दी यह बड़ी बात
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
8 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
42 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
51 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines