IPL 2024 Afghanistan Player Nur Ahmed Ruled out from ILT20

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को झटका, आईपीएल से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी पर लगा बैन; बड़े टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। खिलाड़ी को बड़े टूर्नामेंट से 12 महीने के लिए बैन कर दिया गया है।

IPL 2024: आईपीएल को लेकर फैंस में भरपूर रोमांच देखा जा रहा है। फैंस इस टूर्नामेंट के लिए लंबे समय से इंतजार करते हैं। आखिरकार वह समय नजदीक आ गया है। आईपीएल की शुरुआत मार्च महीने से होने वाली है। ऐसे में क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को शुरू होने में सिर्फ एक महीने का समय बचा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के एक खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी जो कि गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में रंग बिखेरते नजर आते हैं, उन्हें एक बड़े टूर्नामेंट से बैन कर दिया गया है। खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 12 महीने के लिए बैन कर दिया है। इससे पहले भी यह फ्रेंचाइजी अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक को बैन कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी से क्या हुई गलती?

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नूर अहमद आईएलटी20 में शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के साथ किए कॉन्ट्रैक्ट नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आईएलटी20 के लिए नहीं खेलते हुए साउथ अफ्रीका में होने वाला टूर्नामेंट SA20 में खेलने का फैसला किया। इस कारण से खिलाड़ी को आईएलटी20 से 12 महीने के लिए बैन कर दिया गया है। खिलाड़ी पर भरोसा जताकर वॉरियर्स ने उन्हें रिटेन किया था, लेकिन उन्होंने रिटेंशन नोटिस पर हस्ताक्षर के बजाय SA20 लीग खेलने का फैसला किया है। शारजाह वॉरियर्स ने नूर के इनकार करने के बाद खिलाड़ी की शिकायत आईएलटी20 से की और नूर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

नूर को भी 20 महीने के लिए किया था बैन 

आपको बता दें कि नवीन उल हक पर फ्रेंचाइजी ने 20 महीने के लिए बैन लगाया था। अब अफगानिस्तान के खिलाड़ी नूर अहमद पर भी शुरुआत में 20 महीने के लिए ही बैन लगाया गया था, लेकिन देखा गया कि नूर अहमद पहले आईएलटी20 सीजन के दौरान नाबालिग थे, इस कारण से बाद में उनकी सजा झटाकर 12 महीने की कर दी गई। बैन लगाने से खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या आईएलटी20 की ओर से भी नूर अहमद पर कोई सख्त एक्शन लिया जाता है या फिर नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ