हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'हम और नीचे गिरते जाएंगे...', इंजमाम इल हक ने पीसीबी को जमकर लगाई लताड़

Inzamam-ul-Haq: न्यूजीलैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कटाक्ष किया है। उन्होंने खुलकर बोर्ड के फैसले की आलोचना की है।

विज्ञापन

Inzamam-ul-Haq: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-2- सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान ने पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम केवल 91 रनों पर ही सिमट गई थी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। दिन प्रतिदिन पाकिस्तान के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। हाल ही में पाकिस्तान का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में भी खराब रहा था। अब इस मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने पीसीबी को जमकर लताड़ा है।

इंजमाम उल हक ने पीसीबी को घेरा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं है। होस्ट नेशन होने के बावजूद पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी। अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक जारी है। इस मामले पर इंजमाम उल हक ने पीसीबी को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट बोर्ड को अब अपनी गलतियों से सीख लेने की जरूरत है और पिछले दो सालों में की गई गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए। पिछले दो सालों में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन गिरता जा रहा है। अगर हम सही दिशा में काम नहीं करेंगे तो हम और नीचे गिरते जाएंगे।

इंजमाम संन्यास लेने के बाद पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन साल 2023 में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि टीम में बहुत ज्यादा बदलाव करने के बजाय, हमें इस बारे में सावधानी से सोचना चाहिए कि चीजें कहां गलत हो रही हैं। अगर लगातार बदलाव होते रहेंगे, तो खिलाड़ियों को वह आत्मविश्वास नहीं मिलेगा, जो उन्हें चाहिए।

विज्ञापन

बाबर आजम पर भी खुलकर बोले इंजमाम

बाबर आजम की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी स्टार के बल्ले से एक भी प्रभावशाली पारी नहीं निकली। उन्होंने कहा कि बाबर आजम एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हर कोई मुश्किल दौर से गुजरता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से राष्ट्रीय टीम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola