Inzamam-ul-Haq News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने भारत और BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) पर नाराजगी जताते हुए आईपीएल 2025 के बहिष्कार की अपील की है। उनका मानना है कि अगर BCCI अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता, तो अन्य क्रिकेट बोर्ड्स को भी ऐसा ही कदम उठाना चाहिए।
BCCI का सख्त नियम है कि कोई भी सक्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता। केवल रिटायर्ड खिलाड़ियों को ही इसकी अनुमति दी जाती है। हालांकि भारतीय महिला क्रिकेटर्स जैसे हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स विदेशी लीग BBL और द हंड्रेड में खेलती हैं। यह प्रतिबंध सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों पर लागू होता है।
इंजमाम ने साधा निशाना
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बयान दिया है। पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को छोड़ दें, आप आईपीएल को देखें, जहां दुनिया भर के टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ी किसी अन्य लीग में नहीं खेलते। ऐसे में अन्य क्रिकेट बोर्ड्स को भी अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर BCCI अपने खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी लीग में खेलने नहीं भेजता, तो क्या अन्य बोर्ड्स को भी ऐसा ही नहीं करना चाहिए?”
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आईपीएल और PSL की तारीखें अक्सर आपस में टकराती हैं, जिससे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी PSL को छोड़कर आईपीएल में खेलना पसंद करते हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है, जहां खिलाड़ियों को मिलने वाली भारी भरकम फीस और जबरदस्त एक्सपोजर उन्हें आकर्षित करता है।
इंजमाम ने उठाई ये बड़ी मांग
इंजमाम-उल-हक का मानना है कि यदि अन्य क्रिकेट बोर्ड एकजुट होकर BCCI के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएं, तो हालात बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर सभी बोर्ड मिलकर यह तय करें कि वे अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं भेजेंगे, तो BCCI को भी अपने नियमों पर पुनर्विचार करना होगा।”
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
12 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
41 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines