Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Temba Bavuma Injury: आयरलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका को जोर का झटका लगा है। टीम के कप्तान टेंबा बावुमा इंजरी के चलते तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बावुमा को यह चोट दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान लगी थी। बावुमा की जगह पर रीजा हेंड्रिक्स की टीम में एंट्री हुई है। साउथ अफ्रीका एकदिवसीय सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
टेंबा बावुमा आयरलैंड के खिलाफ अबू धाबी में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। बावुमा इंजरी के चलते यह मैच मिस करेंगे। दरअसल, दूसरे वनडे में रनआउट से बचने के लिए बावुमा ने जोरदार डाइव लगाई थी और इसी दौरान उनकी कोहनी में चोट लग गई थी। बावुमा इसके बाद मैच में फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे।
Proteas Men’s One-Day International (ODI) captain Temba Bavuma has been ruled out of the third ODI against Ireland due to a soft tissue injury on his left elbow.
The 34-year-old sustained the injury during the second ODI on Friday after landing on his elbow while making ground… pic.twitter.com/z9mzaCJ7Yi
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 6, 2024
तीसरे वनडे के लिए टेंबा बावुमा की जगह पर साउथ अफ्रीका की टीम में रीजा हेंड्रिक्स की एंट्री हुई है। रीजा सोमवार को होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। बावुमा की गैरमौजूदगी में रासी वेन डर डुसेन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रीजा ने साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक कुल 37 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 973 रन निकले हैं।
हालांकि, तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। पहले वनडे में टीम ने 139 रन से बाजी मारी थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में प्रोटियाज ने आयरलैंड को 174 रनों से रौंदा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 343 रन लगाए थे, जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम सिर्फ 169 रन ही बना सकी थी। टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 112 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, काइल वेरिन ने 67 रन की दमदार पारी खेली थी।
बराबरी पर खत्म हुई थी टी-20 सीरीज
दो मैचों की टी-20 सीरीज में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी थी। सीरीज का आगाज प्रोटियाज ने जोरदार अंदाज में करते हुए 8 विकेट से मैदान मारा था। हालांकि, दूसरे मैच में आयरलैंड ने कमबैक करते हुए साउथ अफ्रीका को 10 रन से मात दी थी। ऐसे में वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी आयरलैंड दूसरे टी-20 मैच वाला प्रदर्शन दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।