Smriti Mandhana Records: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज और ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दूसरे वनडे मैच में लगातार अपना दूसरा शतक बनाया है। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 103 गेंदों में अपने करियर का सातवां शतक लगाया है। इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने मैच में शतक बनाया था।
बनी ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में स्मृति मंधाना ने अपने अपने करियर का सातवां शतक बनाया है। इसी के साथ वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो वनडे मैच में शतक बनाया है। उन्होंने इस मैच में 120 गेंदों में 136 रन बनाए हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और दो छक्के लगाए हैं।
मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी
इस शतक के साथ ही स्मृति मंधाना के वनडे क्रिकेट में 7 शतक हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज के वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्मृति मंधाना ने केवल 84 पारियों में 7 शतक बनाए हैं। वहीं, मिताली राज को 7 शतक बनाने के लिए 211 पारियां लगी थी। हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5 शतक बनाए हैं। इसके अलावा स्मृति मंधाना सलामी बल्लेबाज़ के रूप में 7 शतक लगाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
टीम में हुए दो बदलाव
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने एक बदलाव किया था। टीम की तरफ से अरुंधती रेड्डी ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है। उन्हें रेनुका सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। अरुंधती रेड्डी तीन साल बाद कोई भी इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। उन्होंने 2021 में भारत की तरफ से टी 20 मैच खेला था। लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- Video: आसान नहीं होगा गौतम गंभीर के कोच बनने का सफर, ये रहेगी चुनौती
ये भी पढ़ें:- हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर की पहली शर्त आई सामने, इस दिग्गज का चाहते हैं साथ
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
23 mins agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
1 hr agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
2 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
2 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
4 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
6 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
13 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines