INDW A vs BANW A Final Highlights: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

INDW A vs BANW A Final ACC Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Highlights: भारतीय ए टीम ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन बांग्लादेश की टीम सिर्फ 88 रन ही सिमट गई.

INDW A vs BANW A Final Women's Asia Cup Rising Stars 2026

INDW A vs BANW A Final Women's Asia Cup Rising Stars 2026

INDW A vs BANW A Final ACC Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Highlights: राधा यादव की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 135 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 88 रन ही ढेर हो गई. भारत की ओर से प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, सोनिया मेंढिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और कप्तान राधा यादव को 1-1 विकेट मिला.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन का स्कोर बनाए थे. भारत के लिए तेजल हसब्निस की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. तेजल ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े. उन्होंने कप्तान राधा यादव के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 49 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी की. कप्तान राधा ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए और वृंदा दिनेश ने 17 गेंदों पर 19 रन बनाए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश को हराकर भारत ने जीता खिताब

भारतीय ए टीम ने फाइनल में बांग्लादेश ए को 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. बैंकॉक में खेले गए इस खिताबी भिड़ंत में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, सोनिया मेंढिया और तनुजा कंवर 2-2 विकेट झटके, जबकि साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला. वहीं, बल्लेबाजी में भारत के लिए तेजल हसब्निस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए.

𝐏𝐫𝐞𝐬𝐞𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐨 𝐲𝐨𝐮 𝐭𝐡𝐞 dpworldwomensasiacuprisingstars𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬 🏆🇮🇳acc pic.twitter.com/T83kbNEchM
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) February 22, 2026

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश का 8वां विकेट गिरा

18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश ने अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया. संजीदा अख्तर 12 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं. 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 85 रन है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश का 7वां विकेट गिरा

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश को फरजाना इस्मिन के रूप में 7वां झटका लगा. फरजाना 6 रन बनाकर आउट हुईं. बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है और इस विकेट के साथ टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है. अब बांग्लादेश को जीत के लिए 18 गेंदों पर 51 रनों की जरूरत है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा

15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश को छठा झटका लगा. फाहिमा खातून 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 73 रन है और जीत के लिए उन्हें 30 गेंदों में 62 रन और बनाने हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन

13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को पांचवीं सफलता मिली. प्रेरणा रावत ने सादिया अख्तर को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 63 रन है और उन्हें जीत के लिए अभी 72 रन बनाने हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा. सरमिन सुल्ताना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरीं लता मोंडल सिर्फ 1 रन बनाकर प्रेरणा रावत की गेंद पर आउट हो गईं. बांग्लादेश ने 48 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिया है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम को एक और सफलता मिल गई है. राधा यादव ने सरमिन सुल्ताना को आउट करके बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया. सरमिन 30 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं. 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 48/3 है और अब उसे जीत के लिए 60 गेंदों पर 87 रनों की दरकार है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

7वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली. प्रेमा रावत ने शमीमा सुल्ताना को 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. बांग्लादेश का स्कोर 7 ओवर के बाद 2 विकेट पर 37 रन है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश ने पावरप्ले में बनाए 36 रन

बांग्लादेश ने शुरुआती 6 ओवर्स में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं. फिलहाल शमीमा 20 रन और शर्मिन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारतीय टीम को जल्दी ही सफलता मिल गई है. तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर साइमा ठाकोर ने इश्मा तंजीम को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश को पहला झटका दिया. बांग्लादेश ने सिर्फ 17 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ए टीम के लिए इश्मा तंजीम और शमीमा सुल्ताना पारी का आगाज करने आईं हैं. वहीं, भारत की ओर से साइमा ठाकोर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगी.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत ने दिया 135 रनों का टारगेट

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया है. भारत की ओर से तेजल हसब्निस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. तेजल ने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाकर टीम को इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, बांग्लादेश के लिए कप्तान फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. राधा यावद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरीं तनुजा कंवर भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. इस ओवर में बांग्लादेश की कप्तान ने भारत दो बड़े विकेट झटके दिए. भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 6 विकेट पर 119 रन है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: राधा यादव आउट, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को एक और बड़ा झटका लगा. भारतीय कप्तान राधा यादव बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गईं. इसी के साथ भारत ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया. राधा 30 गेंदों पर 36 रन बनाकर बांग्लादेश की कप्तान फाहिमा खातून की गेंद पर आउट हुईं. राधा ने तेजल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. तेजल हसब्निस और राधा यादव ने मिलकर शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है और भारत का स्कोर 16 ओवर के बाद 107/4 है. फिलहाल राधा 30 रन और तेजल 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: तेजल और राधा ने संभाला मोर्चा

तेजल हसब्निस और कप्तान राधा यादव ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाल लिया. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/4 है. फिलहाल तेजल 18 रन और राधा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 50 रन

भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 53/4 है. फिलहाल तेजल हसब्निस और राधा यादव 7-7 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है. 44 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. अनुष्का शर्मा 8 रन बनाकर कप्तान फाहिमा खातून का शिकार हो गईं. लगातार गिरते विकेटों ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके

7वें ओवर के शुरुआती दो गेंदों पर भारत को लगातार दो बड़े झटके लगे. पहली गेंद पर नंदिनी रन आउट हो गईं, जबकि अगली ही गेंद पर मिन्नू मणि बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. इस ओवर ने भारतीय पारी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने 33 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिराकर मैच का रुख बदल दिया है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 32 रन

भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए. भारत को वृंदा दिनेश (19) के रूप में पहला झटका लगा. फिलहाल नंदिनी कश्यप 7 रन और अनुष्का शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत को लगा पहला झटका

छठे ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम को वृंदा दिनेश के रूप में पहला झटका लगा. वृंदा दिनेश 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. उन्हें फातिमा जहान ने आउट किया. नए बल्लेबाज अनुष्का शर्मा क्रीज पर आईं हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भारत ने शानदार शुरुआत की है और 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 24 रन बना लिए हैं. फिलहाल वृंदा दिनेश 14 रन और नंदनी कश्यप 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय ए टीम के लिए नंदिनी कश्यप और वृंदा दिनेश पारी की शुरुआत करने उतरी है. वहीं, बांग्लादेश की ओर से फरिहा त्रिसना पहला ओवर करने आईं हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: बांग्लादेश महिला ए की प्लेइंग XI

इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमीन सुल्ताना, फाहिमा खातून (कप्तान), लता मंडल, फरजाना एस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत महिला ए की प्लेइंग XI

नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेंढिया, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत महिला ए ने जीता टॉस

भारतीय महिला ए टीम की कप्तान राधा यादन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐛𝐚𝐭 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐆𝐫𝐚𝐧𝐝 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥𝐞 👊dpworldwomensasiacuprisingstars2026 indwvbanw grandfinale acc pic.twitter.com/Jnljgminkd
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) February 22, 2026

INDW A vs BANW A Final Live Score: कब और कहां देखें लाइव?

भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबला का लाइव टेलीकास्त सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क पर देख सकेंगे. इसके अलावा, आप सोनी LIV ऐप और वेबसाइट पर इस खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

INDW A vs BANW A Final Live Score: शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीमें

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में बांग्लादेश की टीम अब तक अजेय रही है और ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले में जीत हासिल की है. वहीं भारत को ग्रुप चरण के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार तीन जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. दोनों टीमें शानदार लय में नजर आ रही हैं और ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है.

INDW A vs BANW A Final Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत ए: राधा यादव (कप्तान), हुमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनिस, मिन्नू मणि, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, सायमा ठाकोर, जिन्तिमणि कलिता.

बांग्लादेश ए: फहिमा खातून (कप्तान), इशमा तंजीम, रुब्या हैदर, शारमिन सुल्ताना, सुमैया अख्तर, लता मंडल, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सादिया अख्तर, फरीहा त्रिसना, फातेमा जहान, संजिदा अख्तर मेघला.

INDW A vs BANW A Final Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत ए: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), ममता मादिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काज़ी, नंदनी शर्मा, दीया यादव.

बांग्लादेश ए: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर.

INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत-बांग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत आज

भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच आज (22 फरवरी) महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर, जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 54 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और अब खिताबी जंग के लिए एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-INDW A vs BANW A Final: भारत-बांग्लादेश के बीच होगी खिताबी जंग, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव की पूरी डिटेल्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ