INDM vs AUSM: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने लगभग 12 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। जिसके बाद से वो चैरिटी लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में महान सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर उन्होंने 51 वर्ष की उम्र में भी अपने बल्ले का जादू दिखाया है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर मास्टर ब्लास्टर का जादू देखने को मिल रहा है।
सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से मचाया तहलका
इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस फैसले को गलत साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान शेन वॉटसन और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डंक के शानदार शतक के दम पर 20 ओवरों में 269 रन बना दिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शानदार पारी खेली। महान सचिन ने 51 वर्ष की उम्र में भी 33 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के एक स्टेट में छक्के ने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी। हालांकि उसके बाद भी टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में अब तक इंडिया मास्टर्स की टीम ने 4 मैच खेले हैं। जिसमें से 3 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है, तो वहीं सिर्फ एक बार उनकी टीम हारी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है। इससे पहले खेले 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। बात आज के मुकाबले की करें तो सचिन तेंदुलकर के अलावा मैच में कोई अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। जिसके कारण ही टीम इंडिया टूर्नामेंट में जीत का चौका नहीं मार सकी।
ये भी पढ़ें: INDM vs AUSM: भारत के बॉलिंग अटैक से हुआ खिलवाड़, शेन वॉटसन और बेन डंक ने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
49 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines