INDM vs AUSM: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में आज टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। जहां पर ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीम को सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जिसका फायदा उठाकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करके नया रिकॉर्ड बना दिया। शेन वॉटसन और बेन डंक ने शानदार बल्लेबाजी करके इतिहास रच दिया। इंडिया मास्टर्स के गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के आगे नतमस्तक नजर आए।
शेन वॉटसन और बेन डंक ने रचा इतिहास
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका साथ देने उतरे कप्तान शेन वॉटसन ने 52 गेंदों में नाबाद 110 रनों की पारी खेली। जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डंक ने वॉटसन से भी खतरनाक बल्लेबाजी की।
डंक ने सिर्फ 53 गेंदों में ही 132 रनों की नाबाद पारी खेली। बेन की इस पारी में 12 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 93 गेंदों में 236 रनों की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप हुई। जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 269 रन बनाए। इंडिया के लिए सिर्फ पवन नेगी को ही विकेट मिला। बाकी सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है।
टीम इंडिया को भी मिली अच्छी शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की इस पारी के जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान सचिन तेंदुलकर ने आक्रामक बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पावरप्ले में 18 गेंदों में 37 रन बना लिए हैं। उनका साथ देने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने भी 19 रन बना लिए हैं। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 58 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें: रोक सको तो रोक लो! टीम इंडिया ही जीतेगी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, पूर्व खिलाड़ी ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
45 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines