Champions Trophy 2025: फैंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी। टीम इंडिया भी इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया को अपने मैच दुबई में खेलने हैं। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
टीम इंडिया के सामने खड़ी हुई ये दिक्कत
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक मुश्किलें खड़ी हो गई है। 15 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ियों ने दुबई में एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि 3 अन्य खिलाड़ियों ने सिर्फ एक मैच खेला है। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में सिर्फ रोहित शर्मा का प्रदर्शन यहां पर शानदार रहा है। उन्होंने यहां पर 5 मैचों में 105.66 की औसत से 317 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाया है।
वहीं, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद शमी ने यहां पर एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। केएल राहुल (1 मैच, 60 रन), हार्दिक पांड्या (1 मैच, बल्लेबाजी नहीं की) और रवींद्र जडेजा (1 मैच, बल्लेबाजी नहीं की) के पास यहां पर वनडे खेलने का अनुभव बहुत कम है। इसके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल अपनी फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या टी20 का अनुभव आएगा काम?
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने यहां पर आईपीएल और टी20 विश्व कप मैच खेलें हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में हो रही है। इसके अलावा यहां पर हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पहले दौरे से ही बाहर होना पड़ा था। इस वजह से टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यहां के हालात के अनुसार तैयारी करनी होगी।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया:
भारत क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
8 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
48 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
58 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines