जर्मनी के खिलाफ औंधे मुंह गिरी टीम इंडिया, शर्मनाक हार से हुआ सीरीज में आगाज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जर्मनी परुष हॉकी टीम के बीच 2 मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में भारत को जर्मनी के सामने हार का सामना करना पड़ा।

Indian Hockey Team

India vs Germany Hockey Match: भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जर्मनी पुरुष हॉकी टीम के बीच दो मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 23 अक्टूबर को दिल्ली में खेला गया था। इस मैच में भारत को जर्मनी के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने भारत को 0-2 से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया को बुरी तरीके से मैच गंवाना पड़ा। पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार दोनों टीमों आमने सामने थीं। लेकिन जर्मनी ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मुकाबला दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खेल गया था। खास बात ये है कि भारतीय टीम ने 11 साल बाद इस मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेला। लेकिन टीम को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन

जर्मनी ने दागे थे 2 गोल

भारत के खिलाफ हुए पहले मैच में जर्मनी ने शानदार 2 गोल दागे थे। जर्मनी की ओर से Windfeder और Mertgens ने एक-एक गोल दागा और जीत के हीरे रहे। सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले जर्मनी ने भारत को पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनल मैच में हराया था। भारत फाइनल में प्रवेश नहीं कर सका था। हालांकि भारत ने पेरिस ओलंपकि में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

विज्ञापन

जर्मनी के खिलाफ भारतीय टीम हॉकी टीम का स्क्वाड

गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा
डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित और नीलम संजीव जेस
मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मो. राहील मौसीन, राजिंदर सिंह फॉरवर्ड्स, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे और दिलप्रीत सिंह और शिलानंद

खबर अपडेट हो रही है….

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ