IND-W vs ENG-W U19 Semifinal: महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंद डाला। इस जीत के साथ ही भारत की बेटियों ने फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। परूनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा की फिरकी के आगे इंग्लिश टीम की बैटर पूरी तरह से बेबस नजर आईं और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 15 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। जी कमलिनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 56 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तृषा ने 35 रन का योगदान दिया।
कमलिनी-तृषा ने खेली धांसू पारी
114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तृषा गोंगाडी और कमलिनी ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए महज 8.6 ओवर में 60 रन जोड़े। तृषा 29 गेंदों का सामना करने के बाद 35 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, दूसरे छोर से कमलिनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया की सलामी बैटर ने 50 गेंदों पर 56 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान कमलिनी ने 8 चौके जमाए। वहीं, सानिका चाल्के 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को सिर्फ एक विकेट खोकर 15 ओवर में ही हासिल कर लिया।
परूनिका-वैष्णवी ने बरपाया कहर
इससे पहले गेंदबाजी में भारतीय टीम की ओर से परूनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा ने अपनी घूमती गेंदों से जमकर कहर बरपाया। परूनिका ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, वैष्णवी का टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रखा और उन्होंने 23 रन देते हुए इंग्लिश टीम की तीन बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, आयुषी शुक्ला ने भी दो विकेट चटकाए। खिताबी मुकाबले में अब टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से 2 फरवरी को होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines