---विज्ञापन---

खेल angle-right

Asian Champions Trophy 2024 में भारतीय महिला टीम ने उड़ाया गर्दा, मलेशिया को 4-0 से रौंदा

Asian Champions Trophy 2024: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने जीत से शुरुआत की है। टीम इंडिया ने पहले मैच में मलेशिया को हरा दिया है। संगीता कुमारी ने टीम इंडिया के लिए दो गोल किए।

---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में खेले जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बवाल मचा दिया है। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 हरा दिया है। जबकि इसके पहले आज (11 नवंबर) को हुए मैचो में चीन ने थाईलैंड को 15-0 से हरा दिया। जबकि जापान और दक्षिण कोरिया के बीच का मुकाबला 2-2 से टाई रहा।

टीम इंडिया ने किया शानदार आगाज

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने शानदार आगाज किया है। उन्होंने मलेशिया को 4-0 से मात दी है। टीम इंडिया ने मैच के 8वें मिनट में ही गोल कर दिया था। टीम के लिए पहला गोल संगीता कुमारी ने किया था। इसके बाद हाफ टाइम तक कोई भी गोल नहीं हो सका। टीम इंडिया के लिए दूसरा गोल 42वें मिनट पर प्रीति दुबे ने किया। इसके बाद 43वें मिनट पर उदिता ने गोल करके टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया था। टीम इंडिया के लिए आखिरी गोल 55वें मिनट पर संगीता कुमारी ने किया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हॉफटाइम के बाद भारत के लिए 42वें मिनट पर प्रीति दुबे ने गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। ठीक उसके बाद 43वें मिनट पर उदिता ने गोल करके भारतीय टीम को फिर से बढ़त दिला दी। उदिता के गोल से भारत ने 3-0 से बढ़त बना ली। उसके बाद अंतिम गोल ने 55वें मिनट पर संगीता कुमारी ने किया।

कोच हरेंद्र सिंह ने की टीम की तरफ

टीम की जीत पर भारत के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा मगर मलेशिया की टीम भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों का प्रयास रहेगा आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करें।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उन्होंने राजगीर में बनी खेल अकादमी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि हॉकी तो भारत के दिल में बसता है अब बिहारी के दिल में भी बसने लगा है। इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान सलीमा टेटे ने कहा जीत श्रेय पूरी टीम को जाता है और आगे और भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे क्योंकि अभी चीन से मुकाबला बाकी है।

First published on: Nov 11, 2024 08:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola