IND W vs ENG W: लॉर्ड्स फतह कर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को मिली 270 रनों से करारी शिकस्त

IND vs ENG W: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन को छोड़कर कोई भी खासा प्रभावित नहीं कर सका.

IND W vs ENG W/ Photo Source: X

IND W vs ENG W/ Photo Source: X

IND vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच खेला गया. भारत ने इस मैच में शानदार बैटिंग और बॉलिंग का मुजायरा पेश किया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने दोनों ही पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि यास्तिका भाटिया ने दूसरी पारी में सेंचुरी लगाई थी. इसके अलावा ग्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 285 रन

भारत ने पहली पारी में 74.5 ओवर बैटिंग करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ने 108 गेंदों में शानदार 83 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 121 गेंदों में 58 रन बनाए थे. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 87 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

285 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 59.1 ओवर में 170 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन एमी जोन्स ने बनाए. उन्होंने 62 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा नैट साइवर ब्रंट के बल्ले से 85 गेंदों में 44 रनों की पारी निकली. भारत की ओर से पहली पारी में क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की और 17 ओवर में 37 रन खर्च कर 5 विकेट झटके थे.

दूसरी पारी में भारत का विशाल स्कोर

दूसरी पारी में भारत ने पहली पारी की तुलना में और भी अच्छी बल्लेबाजी की. स्मृति मंधाना ने 130 गेंदों में 70 रन बनाए थे. इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 158 गेंदों में 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 52 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

457 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के पसीने छूट गए. कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. टीम की ओर से एमी जोन्स ने सर्वाधिक स्कोर बनाया. उन्होंने 80 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि सोफी एक्लेस्टोन ने 66 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. भारत ने मुकाबला 270 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ