IND-W vs IRE-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा डाला है। आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच में टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 435 रन लगाए। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत की बेटियों ने पुरुष टीम के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है। एकदिवसीय क्रिकेट में मेंस टीम ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 50 ओवर में 418 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि, इस रिकॉर्ड को अब महिला टीम ने ध्वस्त कर डाला है।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट के मैदान पर इतिहास रच डाला है। स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल की तूफानी बल्लेबाजी के बूते टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। भारत की बेटियों ने पुरुष टीम के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर डाला है। स्मृति मंधाना की 135 और प्रतीका रावल की 154 रन की यादगार पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 435 रन लगाए। इससे पहले मेंस टीम ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट खोकर 418 रन का टोटल खड़ा किया था।
महिला क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने महिला वनडे क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड द्वारा आयरलैंड के खिलाफ बनाए गए 418 रन के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। यह पहला मौका भी है जब भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में 400 रन के आंकड़े को पार किया है। इससे पहले टीम ने आयरलैंड के खिलाफ इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में 370 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।
मंधाना-प्रतीका ने मचाया गदर
स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 233 रन की साझेदारी जमाई। मंधाना ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, प्रतीका ने 129 गेंदों पर 154 रन ठोके। प्रतीका की यह एकदिवसीय क्रिकेट में पहली सेंचुरी भी है। उन्होंने इस इनिंग के दौरान 10 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए।
संबंधित खबरें
JSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
58 mins agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
9 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
9 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
11 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
11 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
13 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines