अमिताभ ओझा, पटना
Womens Hockey Champions Trophy: बिहार के राजगीर में चल रहे एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है। अब 20 नवंबर को भारत का मुकाबला चीन से होगा। 19 नवंबर को हुए दो सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे पहले चीन ने मलेशिया को हराकर फाइनल मे जगह बनाई, जबकि दूसरे मुकाबले मे भारत ने 2-0 से जापान को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।
चैंपियंस ट्रॉफी का यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में खेला जा रहा है और भारत बनाम चीन फाइनल मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा।
यह सेमीफाइनल मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि 15-15 मिनट के पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन आखिरी 15 मिनट में जापान की टीम दबाव में ढह गई। आखिरी क्वार्टर शुरू होने के 2 मिनट बाद ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे नवनीत कौर ने गोल में तब्दील करके टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। मुकाबला समाप्त होने में 4 ही मिनट बाकी थे, तभी लालरेमसियामी ने 56वें मिनट में जापानी गोलकीपर को चकमा दिया और गोल दागते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।
अब चीन से होगा सामना
एक तरफ भारत ने जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई है।
महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारतीय टीम कुल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है और टीम इंडिया अब तक तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2023 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर यह खिताब जीता था। चीन को पिछली तीन बार से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा था, लेकिन इस बार आखिरकार उसने फाइनल में प्रवेश पाने में सफलता पाई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
41 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines