IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज, हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली और सीरीज को भी अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने इस मैच में इतिहास भी रचा. भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की. श्रीलंका को हराने के बाद हरमनप्रीत कौर के नाम टी20I इतिहास में पुरुष या महिला क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

श्रीलंका ने बनाए 112 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 112/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा ने 18 गेंदों में 15 रन बनाए. इसके अलावा चमारी अथापथ्थु ने 12 गेंदों में 3 रन बनाए. इसके अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए. इसके बाद इमेशा दुलानी ने 32 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया, जबकि कविशा दिलहारी ने 13 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. श्रीलंका बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही.

विज्ञापन

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने इतिहास रचा. वह टी-20 में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं. भारत के लिए मेंस या वुमेंस में ऐसा कारनामा अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने नाबाद 42 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने भी 18 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला नहीं चला. उन्होंने 15 गेंदों में 9 रन बनाए. भारत ने 13.2 ओवर में ही 115/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ