हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कपिल शर्मा शो में महिला भारतीय टीम ने लूटी महफिल, नहीं पहुंची स्मृति मंधाना, वीडियो आया सामने

Indian Womens Cricket Team Kapil Sharma Show: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवंबर में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में हराया था. अब भारतीय टीम कपिल शर्मा के शो में पहुंची है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
कपिल शर्मा शो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Indian Womens Cricket Team: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन आ गया है, जिसमें कपिल शर्मा की पहली मेहमान प्रियंका चोपड़ा बनी थीं. अब मेकर्स ने अगले शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेहमान के तौर पर नजर आ रही है. हालांकि शो में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना नजर नहीं आ रही हैं. फैंस ने उन्हें शो में काफी मिस किया. कपिल और महिला खिलाड़ियों की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कपिल और महिला खिलाड़ियों की बातचीत वायरल

भारतीय टीम ने नवंबर में महिला विश्व कप 2025 को अपने नाम किया था. इसके बाद शो की सभी खिलाड़ियों ने कपिल शर्मा शो में जाने का फैसला किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा हरमनप्रीत से पूछते हैं कि आपने ट्रॉफी उठाने से पहले भांगड़ा डांस क्यों किया था. इसपर हरमन कहती हैं कि स्मृति ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था. इसी बीच जेमिमा हंसते हुए कहती हैं कि हैरी दी वैसे तो हमारी बात नहीं मानती हैं. लेकिन मंधाना ने कहा था कि अगर आप भांगड़ा डांस नहीं करोगे तो मैं, जिंदगी भर आपसे बात नहीं करूंगी.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के लिए बनी घरेलू क्रिकेट में वापसी यादगार, सचिन का महारिकॉर्ड ध्वस्त, रोहित ने भी वॉर्नर की बराबरी

विज्ञापन

क्रिकेट फैंस के लिए कपिल शर्मा का अपकमिंग शो मजेदार होने वाला है. महिला टीम इस शो में मस्ती करते हुए नजर भी आ रही है. अब फैंस फुल एपिसोड का इंतजार भी कर रहे हैं. हालांकि शो में फैंस ने स्मृति मंधाना को काफी मिस किया. स्मृति, इससे पहले शो कौन बनेगा करोड़पति भी मिस कर चुकी हैं, जब भारतीय टीम ने इस शो में शिरकत की थी.

मंधाना की टूटी शादी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन शादी वाले दिन ही मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद फैंस शादी की अगली तारीख का इंतजार कर रहे थे. हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए शादी तोड़ने का फैसला किया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’ के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola