हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tri Series: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से धोया, स्मृति मंधाना की शानदार पारी के आगे पस्त हुई लंका

SL W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन

SL W vs IND W: भारत-साउथ अफ्रीका और श्रीलंका महिला टीम के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसकी मेजबानी श्रीलंका कर रहा है। सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला गया था। इस मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारत की जीत में अहम भूमिका  प्रतिका रावल,स्मृति मंधाना ने निभाई। इसके अलावा गेंदबाजी में स्नेह राणा ने कमाल कर दिया।

श्रीलंका ने बनाए थे 147 रन

बारिश के कारण मुकाबला 50 ओवर की जगह पर 39 ओवर का ही खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टीम ने 38.1 ओवर में 10 ओवर के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। हसिनी परेरा ने सलामी बल्लेबाजी भूमिका निभाते हुए 46 गेंदों में 30 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं चमारी अथापट्टू ने 18 गेंदों में 7 रन बनाए। इसके अलावा कविशा दिलहारी ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही मेजबान टीम पर शिकंजा कसे हुए रखा। भारत की ओर से स्नेह राणा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 8 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। वहीं दीप्ति शर्मा ने भी 2 विकेट लिए।

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 46 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। वहीं प्रतिका रावल ने भी 62 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतिका ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाजों की क्लास लगा दी। उन्होंने 7 चौके अपने नाम कर लिए। उनके अलावा हरलीन देओल ने भी 71 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत के 3 बल्लेबाज ही श्रीलंका क्रिकेट टीम पर भारी पड़ गए। इस जीत के साथ भारत ने पॉइंटस टेबल में 2 अंक हासिल कर लिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola