ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 3 नए खिलाड़ी को मौका, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर

Indian womens Cricket team: ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। 3 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।

Women

Indian womens Cricket team: 27 अप्रैल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने वाली है। भारतीय महिला सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं। टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर करने वाली है, जबकि उपकप्तानी का जिम्मा स्मृति मंधाना को दिया गया है। पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात ये है कि ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम में 3 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि 2 स्टार खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

2 स्टार खिलाड़ी हुईं बाहर

ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम में रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा को शामिल नहीं गया है। दोनों स्टार खिलाड़ी स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बना सकीं। सीरीज के लिए भारतीय टीम में ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है। हरमनप्रीत, मंधाना के अलावा बल्लेबाजी विभाग में प्रतिका रावल, हरलीन देयोल और जेमिमा रेड्रिग्स को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को को पहली बार मिला मौका

ट्राई सीरीज में 3 नए खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कमाल का प्रदर्शन करने वाली स्पिनर श्री चरणी को मौका मिला है। उनके अलावा तेज गेंदबाज शुचि उपाध्याय को भी पहली बार मौका मिला है। उन्होंने चैलेंजर्स ट्रॉफी में 18 विकेट लेकर धमाल मचाया था। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को भी पहली बार भारतीय दल में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज ने महिला प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात जायंट्स की ओर से 11 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ