Sheldon Jackson Retirement: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। जैक्सन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। विकेटकीपर बैटर अब वनडे और टी-20 में बल्ले से रंग जमाता हुआ दिखाई नहीं देगा। घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र को अपने दम पर कई मैचों में यादगार जीत दिला चुके जैक्सन के यूं अचानक रिटायरमेंट लेने के फैसले से हर कोई हैरान है। जैक्सन ने पंजाब के खिलाफ विजय हजारे में अपना आखिरी मुकाबला खेला, जहां उन्होंने 10 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।
जैक्सन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
भारतीय बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने वनडे और टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। जैक्सन ने यह फैसला विजय हजारे टूर्नामेंट के बीच में लेकर हर किसी को चौंका दिया है। जैक्सन की गिनती घरेलू क्रिकेट के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर की जाती है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 84 मैच खेले और इस दौरान जैक्सन ने 120 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1812 रन बनाए। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जैक्सन के बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक निकले। लिस्ट-ए क्रिकेट में विकेटकीपर बैटर ने 86 मैचों की 84 पारियों में 36.25 की औसत और 83 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2792 रन बनाए। जैक्सन ने 9 सेंचुरी और 14 फिफ्टी जमाई। लिस्ट-ए में उनका सर्वाधिक स्कोर 150 रहा, जबकि टी-20 में उनके बल्ले से 106 रन की सबसे बड़ी पारी निकली।
केकेआर की ओर से खेले जैक्सन
शेल्डन जैक्सन ने आईपीएल में भी अपने खेल से रंग जमाया। इंडियन प्रीमियर लीग में जैक्सन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे। जैक्सन ने आईपीएल में अपना डेब्यू केकेआर की ओर से साल 2017 में किया था। इस सीजन उन्होंने कुल 4 मैच खेले और उनके बल्ले से कुल 38 रन निकले। इसके बाद जैक्सन की आईपीएल में वापसी साल 2022 में हुई। इस सीजन भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 5 मैचों में महज 23 रन ही बना सके। जैक्सन आईपीएल में एक अर्धशतक तक नहीं सके हैं।
संबंधित खबरें
ग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
14 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
38 mins agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
56 mins agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
1 hr agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
2 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines