हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड, रिटेंशन के लिए मांगे 40 करोड़ रुपये!

IPL 2028 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. रिपोर्टर्स के मुताबिक, कुछ बड़े खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों से रिटेंशन के 40 करोड़ रुपये तक की कीमत की मांग की है.

विज्ञापन
IPL 2028 मेगा ऑक्शन से पहले 40 करोड़ रुपये रिटेंशन की मांग (PIC Credit - X)

Indian Premier League: दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर फ्रेंचाइजी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों पर खूब पैसों की बारिश होती है, लेकिन आगामी सीजन में यह रकम एक नए स्तर पर पहुंच सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL के कुछ बड़े खिलाड़ियों ने अपनी रिटेंशन फीस को लेकर फ्रेंचाइजियों के सामने बड़ी डिमांड रखी है. बताया जा रहा है कि कुछ स्टार भारतीय खिलाड़ियों ने टीम में बने रहने के लिए 40 करोड़ रुपये तक की मोटी कीमत की मांग की है. अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजियों के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन करना काफी मुश्किल हो सकता है.

रिटेंशन के लिए 40 करोड़ रुपये की मांग

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के कुछ टॉप खिलाड़ियों ने अपनी रिटेंशन फीस 40 करोड़ रुपये तक रखने की मांग की है. इन खिलाड़ियों ने कथित तौर पर अपनी फ्रेंचाइजी को साफ कर दिया है कि वे तभी टीम के साथ बने रहेंगे, जब उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलेगी. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी इसी तरह की मांग कर सकते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि रिटेंशन से बाहर होकर ऑक्शन में उतरने पर उन्हें इससे भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है.

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत से मिली प्रेरणा

खिलाड़ियों की इस मांग के पीछे श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बड़े नामों का उदाहरण भी माना जा रहा है. दोनों खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से रिटेन नहीं हुए थे और आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल हुए थे. वहां श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 27 करोड़ रुपये के करार में शामिल हुए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव? इस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

150 करोड़ रुपये हो सकता है टीमों का पर्स

आईपीएल 2028 से पहले मेगा ऑक्शन होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय फ्रेंचाइजियों का कुल पर्स बढ़कर 150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में खिलाड़ियों को उम्मीद है कि वे ऑक्शन में उतरकर अपनी कीमत और बढ़ा सकते हैं. अगर खिलाड़ी 40 करोड़ रुपये की रिटेंशन फीस पर अड़ते हैं तो फ्रेंचाइजियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. अब देखना होगा कि आईपीएल 2028 से पहले रिटेंशन को लेकर फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के बीच क्या सहमति बनती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola