India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुट गई है. भारतीय टीम में कई बदलाव भी किए गए हैं. भारतीय टीम श्रीलंकाई सरजमीं पर 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. ये टेस्ट सीरीज खास होने वाली है. क्योंकि 9 साल बाद भारतीय टीम में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा.
9 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा
भारतीय टीम ने साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी. तब भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया था. हालांकि अब 9 साल बाद भारतीय टीम बिना विराट कोहली के श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इसलिए ये सीरीज खास बन गई है. अब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं. साल 2015 में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: CPL में दिखा गजब का रोमांच, 6 गेंदों पर 13 रन बना पाई एंटीगा
भारतीय टीम में हुए 2 बदलाव
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं. जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर बीसीसीआई ने आकिब नबी और सरफराज खान को मौका दिया है. आकिब को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. ऐसे में उनकी नजरें देश के लिए डेब्यू करने पर होंगी. इसके अलावा सरफराज खान की लगभग 1.5 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. आखिरी बार सरफराज खान बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे. लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज भी काफी अहम है. ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 के तर्ज पर खेली जा रही है. फाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए ये सीरीज जीतना काफी अहम है.
ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव ने वार्म-अप मैच की दूसरी पारी में क्यों नहीं की गेंदबाजी? कोच साईराज बहुतुले ने बताई असली वजह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines