Virat Kohli Anushka Sharma: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। टीम 2 बैच में अब तक रवाना हुई है। पहले बैच में सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी अमेरिका गए थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच विराट कोहली अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वह मुंबई में पत्नी अनुष्का शर्मा और दोस्तों के साथ डिनर करते नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
30 मई को जा सकते हैं विराट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में वह 1 जून को बांग्लादेश के विरुद्ध होने वाले प्रैक्टिस मैच को भी मिस कर सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने कहा, ‘कोहली ने हमें पहले ही सूचित कर दिया था कि वह देरी से टीम में शामिल होंगे। यही कारण है कि BCCI ने उनकी वीजा नियुक्ति को बाद की तारीख के लिए रखा है। उनके 30 मई की सुबह न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है। BCCI उनके अनुरोध पर सहमत हो गया है।’
5 जून को आयरलैंड से होगी भिड़ंत
विराट कोहली मंगलवार रात को अनुष्का शर्मा के साथ डिनर डेट पर गए। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी नजर आईं। बता दें कि भारतीय टीम 5 जून से आयरलैंड अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह भिड़ंत न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी 12 जून को अमेरिका से और 15 जून को कनाडा से टकराएगी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2007: चीफ सिलेक्टर से लेकर DSP तक, जानें कहां हैं विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के लिए ये कैसी नौबत आई, चीफ सेलेक्टर से बैटिंग कोच तक को मजबूरी में करनी पड़ी फील्डिंग
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
20 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
53 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines