हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय टीम की अचानक बदल गई वनडे जर्सी, आपने देखी क्या?

Indian team ODI new jersey: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच बीसीसीआई ने नई वनडे जर्सी लॉन्च की है।

विज्ञापन

Indian team ODI new jersey: बीसीसीआई ने भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी लॉन्च कर दी है। मुंबई में हुए एक इवेंट में बीसीसीआई सचिव जय शाह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह नई जर्सी लॉन्च होने के दौरान मौजूद थे। 29 नवंबर को जय शाह ने भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी लॉन्च की है। ये जर्सी जर्मनी की कंपनी एडिडास ने बनाई है। इस जर्सी को पहनकर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उतरेगी। जिसका आगाज फरवरी-मार्च में होने वाला है।

इंग्लैंड के खिलाफ नई जर्सी पहनेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। फिलहाल भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जााएगा। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम नई जर्सी के साथ उतरेगी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत इस जर्सी के साथ नजर आएगी।

भारतीय महिला टीम पहले करेगी इस्तेमाल

नई जर्सी का इस्तेमाल भारतीय महिला टीम पुरुष टीम से पहले करेगी। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही है। वनडे सीरीज का आगाज 5 दिसंबर से किया जाएगा। जबकि आखिरी मुकाबला 11 दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम नई जर्सी का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन

30 नवंबर को शाह का आखिरी दिन

जय शाह  को आईसीसी का नया चेयरमैन चुना गया है। वह 1 दिसंबर को नए आईसीसी चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका संभालेंगे। ऐसे में 30 नवंबर को बीसीसीआई सचिव के रूप में शाह का आखिरी दिन होने वाला है। अपने आखिरी दिनों में शाह ने भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया है।

 

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, क्या फ्रेंचाइजियों से हो गई गलती?

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola