Rohit Sharma Instagram Story : भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट में युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने मेहमान टीम को 434 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में डेब्यूटेंट सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी सोशल मीडिया पर इनकी तारीफ करते हुए नजर आए।
https://twitter.com/Asaf_javid/status/1759491074643607872
यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में दोहरा शतक जमाया था। वहीं सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में महत्वपूर्ण 46 रन के अलावा दूसरी पारी में बेन डकेट को शानदार रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी इन युवा खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए।
इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा कि ‘ये आजकल के बच्चे’, इस स्टोरी में एक तरफ ध्रुव जुरेल स्लाइट मारकर बेन डकेट को रन आउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल रन दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर रोहित शर्मा ने लिखा है कि ये आजकल के बच्चे और साथ में एक क्लैपिंग इमोजी भी शेयर किया है। फैंस को रोहित शर्मा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
https://twitter.com/therahulkrajput/status/1759495163217629439
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा था दोहरा शतक
राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 7 टेस्ट मैच के अंदर दूसरा दोहरा शतक जमाया था। इससे पहले विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी ने धुंआधार बल्लेबाजी की थी। इसके बाद यशस्वी का यह लगातार दूसरे दूसरा दोहरा शतक हैं। इस युवा बल्लेबाज की तारीफ हर दिग्गज खिलाड़ी करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी भला कैसे पीछे रह सकते थे। जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में बतौर ओपनर आते हुए 236 गेंदों पर 214 रन की आतिशी पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के उड़ाए थे।
सरफराज ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल के अलावा सरफराज खान ने भी बल्लेबाजी में सबको काफी प्रभावित किया था। उन्होंने राजकोट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था। पहली पारी में 66 गेंदों पर 68 रन बनाने के बाद वह दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए थे। मगर दूसरी पारी में सरफराज खान के बल्ले का दम एक बार फिर देखने को मिला और एक ही टेस्ट में लगातार दूसरा अर्धशतक ठोक दिया था। सरफराज ने दूसरी पारी में 72 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए थे।
ध्रुव जुरेल की शानदार विकेटकीपिंग
शुरुआती दो टेस्ट में बाहर बैठने के बाद ध्रुव जुरेल को राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने डेब्यू की पहली पारी में शानदार 46 रन बनाए और सिर्फ 4 रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। मगर बल्लेबाजी के साथ उन्होंने विकेटकीपिंग में भी काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। खासकर दूसरी पारी में बेन डकेट का यादगार रन आउट भी देखने को मिला। जिसके बाद हर तरफ सिर्फ उनकी ही चर्चा देखने को मिल रही है। ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में स्पिन के खिलाफ भी काफी बेहतरीन कैच लपके थे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजो को जमकर मारा,’ अंग्रेज भी हुए यशस्वी जायसवाल के मुरीद
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं यशस्वी जायसवाल! आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली के भी प्रो वर्जन हैं यशस्वी जायसवाल! आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines