---विज्ञापन---

खेल angle-right

RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जानें संजू सैमसन की वापसी हुई या नहीं

RCB vs RR: आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

---विज्ञापन---

RCB vs RR: आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में संजू सैमसन की वापसी नहीं हुई है। कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने बताया कि संजू अभी भी चोट से उभर रहे हैं।

अब तक इस सीजन में RCB ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 मैचों में जीत हासिल की है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उन्होंने भी इस सीजन 8 मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ 2 मैच ही जीत पाए हैं और 6 मैच हार गए हैं। इस वजह से RR की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। आईपीएल इतिहास में अब तक RCB और RR के बीच कुल 33 मुकाबले हुए हैं। इनमें से RCB ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। 3 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं।

---विज्ञापन---

राजस्थान की टीम में हुआ एक बदलाव

राजस्थान की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। महेश दीक्षाना की जगह फजलहक फारूकी को शामिल किया गया है। वहीं, RCB ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

---विज्ञापन---

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट ऑप्शन: सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट ऑप्शन: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़

---विज्ञापन---

First published on: Apr 24, 2025 07:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola