MI vs LSG: आईपीएल 2025 का 45वां लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में MI ने LSG को 54 रन से हरा दिया है। यह आईपीएल में मुंबई की 150वीं जीत थी। ऐसा कारनामा करने वाली मुंबई पहली टीम बन गई है।
फेल हुए लखनऊ के बल्लेबाज
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 161 रन पर ही ऑलआउट हो गई। उनकी ओर से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 34 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।
मुंबई ने बनाया था मजबूत स्कोर
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकलटन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट पर 215 रन बना लिए।
अंत में नमन धीर ने सिर्फ 11 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। विल जैक्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 29 रन जोड़े। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आवेश खान और मयंक यादव ने 2-2 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines