पंजाब ने गुजरात को 11 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 232 रन ही बना सकी।
राहुल तेवतिया 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। पंजाब का स्कोर-217/4
---विज्ञापन---
गुजरात का तीसरा विकेट गिर गया है। बटलर 54 बनाकर मार्को येनसेन का शिकार बने। गुजरात का स्कोर-199/3
गुजरात ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बटलर 40 और शेरफेन रदरफोर्ड 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों में 70 और बनाने हैं।
---विज्ञापन---
गुजरात का दूसरा विकेट गिर गया है। साई सुदर्शन 41 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। पंजाब का स्कोर-145/2
साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम के लिए अहम पारी खेल रहे हैं।
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस ने 7 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 36 रन बनाकर शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि जोस बटलर 3 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
गुजरात टाइटंस को पहला झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को आउट कर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। शुभमन गिल 14 गेंदों में 33 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं, जबकि साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 61/1 है।
---विज्ञापन---
गुजरात का पहला विकेट गिर गया है। गिल 14 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात का स्कोर-61/1
गुजरात ने 5 ओवर में 51 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 23 और गिल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 193 रन और बनाने हैं।
---विज्ञापन---
गुजरात ने दो ओवर में 15 रन बना लिए हैं। गिल 1 और साई सुदर्शन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स ने जीत के लिए 244 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार 97 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि शशांक सिंह 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
---विज्ञापन---
श्रेयस अय्यर शतक के करीब पहुंच गए है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के एक ही ओवर में 24 बना दिए हैं। वो 38 गेंदों में 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर में पंजाब का स्कोर-190/5
पंजाब का 5वां विकेट गिर गया है. साई किशोर ने स्टोइनिस को आउट किया. स्टोइनिस 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब का स्कोर-162/5
---विज्ञापन---
पंजाब के कप्तान के रूप में अपने डेब्यू मैच में ही श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी बना दी है.उन्होंने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. पंजाब का स्कोर 14 ओवर में 139/4
पंजाब के लगातार दो विकेट गिर गए हैं। साई किशोर ने पंजाब को डबल झटका दिया है। उन्होंने पहले उमरजई को आउट किया था। इसके बाद मैक्सवेल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। पंजाब का स्कोर-105/4
---विज्ञापन---
पंजाब किंग्स ने नौ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं और टीम 100 के करीब पहुंच चुकी है। क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन और अजमतुल्लाह उमरजई 8 रन बनाकर डटे हुए हैं। दोनों ही बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
पंजाब किंग्स को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। शानदार फॉर्म में दिख रहे प्रियांश आर्या को राशिद ने अपना शिकार बनाया। 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अब चौथे नंबर पर अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
---विज्ञापन---
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया और छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए। प्रियांश अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं, उन्होंने अब तक 20 गेंदों में 42 रन बना लिए हैं। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं और 8 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
5 ओवर में प्रियांश ने धमाल मचा दिया। उन्होंने 5 ओवर में 21 रन ठोक दिए। इसी के साथ पंजाब का स्कोर 50 के पार हो गया है। पंजाब का स्कोर: 63/1
---विज्ञापन---