Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में GT ने SRH को 38 रन से हरा दिया है। यह GT की सीजन की 7वीं जीत है। 225 रन के स्कोर का पीछा करते हुए SRH की टीम 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी।
225 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। हेड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा। उन्होंने 20 रन के स्कोर पर हेड को आउट किया। उनके आउट होने के बाद इशान किशन सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्लासेन और अभिषेक ने पारी को संभाला।
Gujarat 𝙏𝙞𝙩𝙖𝙣𝙨 continue to 𝙩𝙞𝙜𝙝𝙩𝙚𝙣 the grip 👌
Abhishek Sharma walks back after a blistering 74(41) 👏
---खबर नीचे जारी है---Updates ▶ https://t.co/u5fH4jPU3a#TATAIPL | #GTvSRH pic.twitter.com/U9TMKig9cJ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2025
---खबर नीचे जारी है---
इस दौरान अभिषेक ने अपने अर्धशतक भी पूरा किया। अभिषेक शर्मा 41 गेंदों में 74 रन बनाए. उन्हें इशांत शर्मा ने आउट किया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं सका। क्लासेन 23 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, अनिकेत 3 और मेंडिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अंत में हैदरबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी।
कप्तान शुभमन गिल (76 रन) और जोस बटलर (64 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में 20 ओवर में 6 विकेट पर 224 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
Brilliant Buttler raced away to his 5th fifty in IPL 2025 😎
🔽 Watch | #TATAIPL | #GTvSRH | @josbuttler
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2025
---खबर नीचे जारी है---
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर 87 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस और जीशान अंसारी को 1-1 सफलता मिली।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।