Indian Cricket Team: पिछला साल व्हाइट बॉल फॉर्मेट के लिहाज से टीम इंडिया के लिए असाधारण रहा, जहां टीम ने एक के बाद एक कई कीर्तिमान स्थापित किए। टीम ने इस दौरान सबसे बड़ी कामयाबी अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर हासिल की। टीम ने अब इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। भारत ने इस बीच ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी खेली।
टीम बेशक कंगारू टीम से दस साल यह सीरीज हार गई, लेकिन सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। बीसीसीआई अब इस साल के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्टैक्ट लिस्ट की घोषणा करने के लिए तैयार है। बोर्ड ने पिछले साल यह लिस्ट फरवरी में जारी की थी। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जो पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।
नितीश रेड्डी
सिर्फ 21 साल के नितीश रेड्डी ने पिछले साल भारत के लिए टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। इस युवा ऑलराउंडर ने अपनी जोरदार बैटिंग के दम पर कुछ ही समय में अपनी छाप छोड़ दी है। इसकी बानगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिली, जहां उन्होंने मेलबर्न में 114 रनों की जोरदार पारी खेली थी। अगर उन्हें समय दिया जाता है तो वो भविष्य में निश्चित तौर पर टीम को काफी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में संभव है कि बीसीसीआई उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सौंपे।
यह भी पढे़ं: PAK vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिली गुड न्यूज, कोच ने लिया बड़ा फैसला
अभिषेक शर्मा
अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर टी-20 टीम के नियमित सदस्य बन चुके अभिषेक शर्मा को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलना तय माना जा रहा है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने लगातार दमदार प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित की है। उन्होंने 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा था। 135 रनों की उनकी इस पारी में 13 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
इस पारी के दौरान अभिषेक ने 37 गेंदों में शतक पूरा किया, जो भारतीय टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। इसके अलावा उनके नाम एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा 13 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी है।
हर्षित राणा
तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के प्रबल दावेदार हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि डेब्यू करने के बाद से वो टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक पांच वनडे मैचों में 10 विकेट, दो टेस्ट मैचों में चार विकेट और अपने एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच में तीन विकेट लिए हैं।
हर्षित ने 6 फरवरी 2025 को नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 7 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ वो भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट, टी-20 और वनडे तीनों के डेब्यू मैचों में तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: T20 WC और चैम्पियन ट्रॉफी जीतकर भी ‘खुश’ नहीं हार्दिक पांड्या, बता दिया अपना अल्टीमेट टारगेट
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
24 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
57 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines