IND vs SL सीरीज के लिए टीम इंडिया के नाम का एलान होने के बाद से ही टीम सेलेक्शन पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों की ओर से हार्दिक पांड्या को कप्तान न बनाए जाने और टीम से जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को बाहर किए जाने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब एक और पूर्व खिलाड़ी ने टीम सेलेक्शन पर अपना बयान दिया है, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस खिलाड़ी ने टीम के चयन प्रणाली पर अजीबोगरीब आरोप लगाए हैं।
किसने उठाए सवाल
टीम सेलेक्शन पर अब तक हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ और शशि थरूर ने सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस भी अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के टीम में न चुने जाने, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को वनडे टीम में जगह न मिलने और हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब इसी क्रम में भारत के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसने एक नई बहस छेड़ दी है।
क्या बोले बद्रीनाथ
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने रुतुराज गायकवाड़ को दोनों टीम में जगह न मिलने और रिंकू सिंह को वनडे टीम में जगह न मिलने पर विवादास्पद टिप्पणी की है। क्रिक डिबेट विद बद्री पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीम में सेलेक्शन के लिए कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको प्रदर्शन के अलावा बुरे आदमी की छवि की जरूरत होती है। जब रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है तो ऐसा लगता है कि आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में होना चाहिए। इसके साथ ही शरीर पर टैटू बनवाना चाहिए और एक अच्छा मीडिया मैनेजर भी रखना चाहिए।
कैसा था रुतुराज का प्रदर्शन
रुतुराज गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में 7, 77 और 49 रन बनाए थे। इसके अलावा रिंकू सिंह ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था। सुब्रमण्यम बद्रीनाथ की ये टिप्पणी चंद घंटे में ही वायरल हो गई है। बद्रीनाथ का ये बयान मूल रूप से तमिल भाषा में है, जिसका कई लोगों ने अनुवाद किया है।
ये भी पढ़ें: एशिया कप में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुई बाहर
ये भी पढ़ें: एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कहां देख सकेंगे फ्री में मैच
ये भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर मैच देखने आई फैन को इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया फोन गिफ्ट, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines