बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं टीम इंडिया के उप कप्तान, जानें क्या है वजह

IND vs BAN Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट क्रिकेट सीरीज शुरू होगी। 2 टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच की क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम के स्टार खिलाड़ी व उपकप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा जा सकता है।

rohit sharma shubman gill

rohit sharma shubman gill

IND vs BAN Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे ब्रेक के बाद अब फिर से मैदान पर उतरने जा रही है। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 मैच खेलती हुई नजर आएगी। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल का टीम से बाहर रखा जा सकता है।

विज्ञापन

क्यों होंगे टीम से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के दिग्गज उपकप्तान शुभमन गिल को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद आराम दिया जा सकता है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम से बाहर रखा जा सकता है। ये जानकारी बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में दी है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को ध्यान में रखकर दिया जाएगा आराम

रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में इसलिए आराम दिया जाएगा क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को 7 अक्टूबर (ग्वालियर), 10 अक्टूबर (दिल्ली) और 13 अक्टूबर (हैदराबाद) को मैच खेलना है। जबकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को खेलेगी। ऐसे में बोर्ड टेस्ट के बाद टी20 और फिर टेस्ट क्रिकेट में उलझने से शुभमन गिल को बचाएगा। न्यूजीलैंड के बाद ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है।

विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में उपकप्तान हैं शुभमन गिल

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की कमान संभालने के बाद ही शुभमन गिल को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई थी। उन्हें टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ