Kho-Kho World Cup 2025: दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खो-खो वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला और पुरुष टीम का दबदबा देखने को मिला है। महिला टीम ने नेपाल को हराकर वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, मेंस टीम ने भी नेपाल को मात देते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली है। भारतीय पुरुष टीम का पूरे टूर्नामेंट में अजेय थी। टीम इंडिया ने खिताबी मैच में नेपाल को 54-36 के अंतर से हरा दिया।
टीम इंडिया ने की थी दमदार शुरुआत
खो-खो वर्ल्ड कप 2025 पुरुष फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पहले टर्न में 26 अंक बटोरने के साथ नेपाल की टीम को खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया। दूसरे टर्न में नेपाल की टीम ने वापसी करने की कोशिश की और 18 पॉइंट हासिल किए। वहीं, टीम इंडिया 8 अंकों की बढ़त को बनाए रखने में कामयाब रही। हालांकि तीसरे टर्न में भारतीय पुरुष खो-खो टीम ने फिर से दम दिखाया और नेपाल को इस खिताबी मुकाबले से पूरी तरह बाहर करने के साथ अपने अंकों को 50 के पार पहुंचा दिया।
चौथे टर्न में टीम इंडिया ने जीता मैच
टीम इंडिया ने तीन टर्न में नेपाल पर बढ़त बनाई हुई थी।चौथे टर्न में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 54-36 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने दूसरी बार नेपाल को मात दी है। इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी दोनों देशों की भिड़ंत हुई थी और उसमें भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही थी। मेंस खो-खो वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines