Asian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. भारत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय टीम ने पहली बार लगातार दो बार एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम ने इससे पहले 2023 में हांगझू एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीता था. इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया है.
इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतकर अपने एशियन गेम्स अभियान का शानदार अंत किया था. एशियन गेम्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की पुरुष और महिला, दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता हो.
हाफ टाइम तक टीम इंडिया का दबदबा
मलेशिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 11वें मिनट में ही पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल दागा. हालांकि, पहले क्वार्टर के खत्म होने से कुछ समय पहले 14वें मिनट में मलेशिया ने गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया. पहले क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली.
शिलानंद लकड़ा ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. इस बार शॉट लगाने की जिम्मेदारी जुगराज सिंह ने संभाली. जुगराज ने 23वें मिनट में शानदार ड्रैग फ्लिक लगाते हुए गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ भारत ने मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और हाफ टाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे रही.
तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने किया कमाल
तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले टीम इंडिया ने एक और शानदार गोल करते हुए मुकाबले में अपनी बढ़त और भी मजबूत कर ली. भारत की ओर से हार्दिक ने 42वें मिनट में गोल कर मलेशिया पर दबाव बना दिया. इस गोल के साथ भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंत तक 3-1 की बढ़त बना ली. इसके बाद चौथे क्वार्टर में खेल के 54वें मिनट में शिलानंद लकड़ा ने गोल दागा और फिर 57वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल करके भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया को कोई मौका नहीं दिया और अपनी बढ़त को कायम रखते हुए मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 24 साल का सूखा किया खत्म
भारत ने 5वीं बार जीता गोल्ड मेडल
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इससे पहले टीम इंडिया 4 बार इस गोल्ड पर कब्जा जमा चुकी थी. भारत ने पहली बार 1966 में बैंकॉक एशियन गेम्स में मेंस हॉकी का गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद 1998 में भी बैंकॉक में भारतीय टीम चैंपियन बनी. साल 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में भारत ने तीसरी बार गोल्ड हासिल किया. इसके बाद 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता और अब 2026 में भारत ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 5वीं बार गोल्ड मेडल अपने नााम किया है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में अंतिम पंघाल का जलवा, सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
3 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
3 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
4 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
4 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
5 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
5 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
5 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines