काउंटी क्रिकेट में चहल ने मचाया धमाल, डेब्यू मैच में हासिल किए 5 विकेट

Yuzvendra Chahal: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने काउंट्री क्रिकेट में धमाल मचा दिया है। उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर क्लब के लिए अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट हासिल किए हैं।

ind vs (19)

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने काउंटी क्रिकेट में डेब्यू मैच में ही धमाल मचा दिया है। उन्होंने केंट के खिलाफ 10 ओवर में 14 देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि क्लब ने 2024 काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप सीजन के बचे हुए मैचों के लिए चहल के साथ करार किया है।

विज्ञापन

क्लब ने जताई थी खुशी

विज्ञापन

चहल के क्लब से जुड़ने पर नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कहा था, ‘चहल केंट में होने वाले लास्ट वनडे कप मुकाबले और काउंटी चैम्पियनशिप के बचे हुए 5 मैचों के लिए क्लब से जुड़ेंगे। वो 14 अगस्त से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस दौरान वो रेड बल क्रिकेट में भी नजर आएंगे।’ चहल को लेकर अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, ‘चहल आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वो अपने हाथ बहुत सारा अनुभव लेकर आएंगे। हम उनके साथ वर्क करने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

विज्ञापन

क्लब के कोच जॉन सैडलर ने कही ये बात

चहल के टीम से जुड़ने पर क्लब के हेड कोच जॉन सैडलर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनके क्लब में शामिल होने बॉलिंग अटैक और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा, ‘वो एक बड़े खिलाड़ी हैं। उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है। उनके रिकार्ड्स अपने आप में सब कुछ बयां करते हैं। वो लगातार विकेट ले सकते हैं, जिससे हमारी टीम और ज्यादा मजबूत होगी।’ गौरतलब है कि 2023 सीजन में चहल ने केंट के साथ करार किया था। इस दौरान उन्होंने लास्ट थ्री डिवीजन वन मैचों में 9 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

नहीं मिल रही है टीम इंडिया में जगह

विज्ञापन

चहल को काफी समय से टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है। कुछ साल पहले तक वो लिमिटेड ओवर टीम का नियमित हिस्सा थे। उन्हें T20 वर्ल्ड कप में स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। भारत के लिए चहल ने आखिरी मैच 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। ऐसे में अगर वो काउंट्री में अच्छा करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ