Virender Sehwag Son Aaryavir Sehwag: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बेटे आए दिन किसी न किसी टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। इससे पहले भी टीम इंडिया के लिए मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के बेटों ने क्रिकेट के मैदान पर खूब छक्के-चौके लगाए हैं। अब इसी क्रम में एक और दिग्गज खिलाड़ी के बेटे की मैदान पर एंट्री हुई है। ये दिग्गज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग हैं। वीरेंद्र सहवाग के बेटे को दिल्ली की अंडर-19 टीम में जगह मिली है।
कौन से टूर्नामेंट में खेलेगा सहवाग का बेटा
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का सपना टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलने का है। आर्यवीर सहवाग का चयन दिल्ली की अंडर-19 टीम में हुआ है। अब आर्यवीर सहवाग 2024-25 के घरेलू सीजन के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। वीनू मांकड़ टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से पांडिचेरी में खेला जाएगा। इसके लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान प्रणव पंत को बनाया गया है। जबकि, सार्थक रे टीम के उप कप्तान होंगे।
अंडर-16 टीम में भी रह चुके हैं आर्यवीर सहवाग
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इससे पहले दिल्ली की अंडर-16 टीम के लिए भी मैच खेले हैं। तब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उनका चयन अब दिल्ली की अंडर-19 टीम में किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार
पहले 2 लीग मैचों के लिए घोषित दिल्ली की अंडर-19 टीम:
प्रणव पंत (कप्तान), सार्थक रे (उपकप्तान), आर्यवीर सहवाग, आदित्य कुमार, धनंजय सिंह, आदित्य भंडारी, लक्ष्य सांगवान, अतुल्य पांडे, दक्ष द्राल व वंश जेटली (विकेटकीपर), सक्षम गहलोत, ध्रुव कुमार चुंबक, अमन चौधरी, शांतनु यादव, शुभम दुबे, दिव्यांश रावत, उधव मोहन, लक्ष्मण और परीक्षित सहरावत
ये भी पढ़ें:- महिला टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की किरकिरी, इस टीम ने दिखाए ‘दिन में तारे’
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या कभी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट मैच! पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बयान ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines