Indian Cricket Team के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या लंबे अरसे से टेस्ट टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि, इस बीच वह लाल गेंद से कई बार अभ्यास भी करते नजर आए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी हो सकती है। लेकिन टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर रहे पार्थिव पटेल ने अपने बयान से हार्दिक पांड्या के फैंस को जोर का झटका दे दिया है। पार्थिव पटेल का मानना है कि हार्दिक पांड्या अब कभी भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाएंगे। पार्थिव पटेल ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
क्या बोले पार्थिव पटेल
पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने अपने बयान में कहा है कि हार्दिक का शरीर टेस्ट मैच खेलने की इजाजत अब नहीं देगा। उन्होंने उस वीडियो के बारे में भी बताया जिसमें हार्दिक पांड्या लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे। इस वीडियो के बाद ही लोग कयास लगा रहे थे कि हार्दिक टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए जतन कर रहे हैं। हालांकि, पार्थिव पटेल ने इस वीडियो के बारे में खुलासा किया कि सफेद गेंद न होने कारण हार्दिक ने लाल गेंद से अभ्यास किया था।
टेस्ट में हार्दिक की वापसी पर साफ की तस्वीर
पार्थिव पटेल ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जियो सिनेमा पर कमेंट्री करते हुए साफतौर पर ये बात कही। पार्थिव ने कहा कि हार्दिक का लाल गेंद से अभ्यास करना सिर्फ एक संयोग है कि वहां पर सफेद गेंद उपलब्ध नहीं थी। हार्दिक का शरीर साथ नहीं देगा कि वह अब टेस्ट क्रिकेट खेलता हुआ नजर आए। पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हार्दिक पांड्या का शरीर चार दिवसीय और पांच दिवसीय मैच खेलने की अनुमति देता है।
ये भी पढ़ें:- SL vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli पर भारी पड़े केन विलियमसन, छोटी सी पारी से बनाया रिकॉर्ड
2018 में खेला था आखिरी मैच
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए अब तक कुल 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.29 की औसत से 1 शतक व 4 अर्धशतक की मदद से कुल 532 रन बनाए। साथ ही उन्होंने 17 विकेट भी अपने नाम किए हैं। एक मैच में हार्दिक पांड्या ने 5 विकेट लेने इस ऑलराउंडर ने 31.05 की औसत से 17 विकेट लिए जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार
ये भी पढ़ें:- महिला टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की किरकिरी, इस टीम ने दिखाए ‘दिन में तारे’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
31 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines