Indian Cricket Team के सदस्य रह चुके दिग्गज खिलाड़ी को केन्या क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट केन्या के सीईओ रोनाल्ड बुकुसी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को टीम का हेड कोच बनाए जाने के फैसले से वह उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि वो टीम को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। वहीं, कोच बनने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी प्राथमिकता भी तय कर दी है। दिग्गज खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप को अपना लक्ष्य बनाया है।
कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी
केन्या क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनाए गए दिग्गज खिलाड़ी डूडा गणेश हैं। डूडा गणेश ने टीम इंडिया में महज 24 साल की उम्र में ही पदार्पण किया था। डूडा गणेश की बढ़िया रफ्तार, हाई आर्म एक्शन और जबरदस्त आउटस्विंगर गेंद बल्लेबाजों को खूब परेशान करती थी। उन्होंने राहुल द्रविड़, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुम्बले और सुनील जोशी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम को साझा किया है। डोडा गणेश ने भारत के लिए 1 वनडे और 4 टेस्ट मैच ही खेले हैं। इसमें ज्यादा अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण वह 1 साल में ही टीम इंडिया से बाहर हो गए और फिर कभी टीम में नहीं चुने जा सके। हालांकि डूडा गणेश के पास घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव है। घरेलू क्रिकेट में डोडा गणेश ने कुल 104 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2023 रन बनाए हैं। इस दौरान 20 बार उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लिए तो 6 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का करिश्मा कर चुके हैं।
क्या बोले डोडा गणेश
केन्या क्रिकेट टीम के कोच बनाए जाने के बाद डूडा गणेश ने कहा कि उनके पास केन्या में खेलने का अनुभव है। वह केन्या क्रिकेट टीम का मैच भी देखते हैं। उनका लक्ष्य है कि केन्या की क्रिकेट टीम एक बार फिर से वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करे। इसके लिए वह अपना पूरा योगदान देने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ने वाले हैं अरशद नदीम, सामने आई बड़ी वजह
कब-कब वर्ल्ड कप में शामिल हुई है केन्या क्रिकेट टीम
केन्या ने अब तक 5 बार आईसीसी के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। इसमें 4 वनडे वर्ल्ड कप और 1 टी20 वर्ल्ड कप शामिल है। केन्या ने 1996, 1999, 2003 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। जबकि टी20 क्रिकेट में वह केवल 2007 के संस्करण में ही शामिल हो पाई है।
कब से शुरू होगा कार्यकाल
केन्या के कोच के रूप में डूडा गणेश का कार्यकाल आईसीसी वर्ल्ड कप चैलेंज लीग से शुरू होगा। ये लीग 10 से 23 सितंबर तक नैरोबी में खेली जाएगी। इस लीग में पापुआ न्यू गिनी, डेनमार्क, कुवैत, जर्सी ओर कतर की टीम भी हिस्सा लेगी। ये लीग 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर का पहला चरण होगा।
ये भी पढ़ें:- मात्र 15 रुपये में मिल रहा पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच का टिकट, क्या है पूरा माजरा?
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
12 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
36 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines