India Women vs Australia Women: महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 30 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की और विशाल स्कोर बनाया. भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार बल्लेबाजी की. भारत ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338/10 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली. जबकि एलिसा हीली खासा कमाल नहीं कर पाईं और 5 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद एलिस पेरी ने भी अर्धशतक जमाया.
उन्होंने 88 गेंदों में 77 रन बनाए. वहीं एश गार्डनर ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. वहीं किम गर्थ ने 17 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 2 और श्री चरणी ने भी 2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत, राधा यादव और क्रांति गौड़ को 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम
भारत ने लक्ष्य का इस प्रकार किया पीछा
339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा स्मृति मंधाना 24 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इसके बाद मोर्चा जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की. हरमनप्रीत ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88 गेंदों में 89 रन बनाए. इसके अलावा जोमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 134 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली और भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान निभाया.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट को वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
27 secs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines