Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रविंद्र जडेजा की पत्नी पहले ही बीजेपी में है। वो गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक भी हैं।
पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा में शामिल हो गए हैं। उनकी पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर नए मेंबर के रूप में उनकी फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकरी दी है।
पत्नी के लिए कर चुके हैं प्रचार
रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा पहले से ही बीजेपी में हैं। वो गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक भी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जडेजा अपनी पत्नी के साथ भी नजर आए थे। उन्होंने कई रोड शो में हिस्सा भी लिया था। वहीं, अब जडेजा बीजेपी में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक साफ़ नहीं है कि पार्टी में उनकी भूमिका क्या होगी।
2019 में रिवाबा ने ज्वाइन की थी बीजेपी
जडेजा की पत्नी रिवाबा ने 2019 में बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2022 में जामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। जहां पर उन्होंने करशनभाई करमुर को हराकर जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- ईशान किशन को लेकर BCCI का बड़ा बयान, आखिर क्यों दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हुआ खिलाड़ी?
जडेजा ने टी20 क्रिकेट से लिया था संन्यास
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए उन्होंने 74 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 515 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 54 विकेट भी लिए हैं। टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वो वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखेंगे। हाल में ही रवींद्र जडेजा ने दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट से अपना नाम भी वापस ले लिया था। हालांकि उन्होंने वापस लेना का कोई भी पुख्ता कारण नहीं बताया था। माना जा रहा था कि निजी कारणों की वजह से जडेजा ने यह फैसला किया था।
ये भी पढ़ें:- 10 ओवर में 10 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, 5 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता; तीसरी बार हुआ इस टीम का ये हाल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
43 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
55 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines