Indian Cricket Team के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से मैदान से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद वो चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। अब मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
इस मैच से हो सकती है वापसी
टीम इंडिया इस साल के अंत में 22 नवंबर से 7 जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए जाएगी। इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी का खेलना तय माना जा रहा है। लेकिन उससे पहले मोहम्मद शमी 11 अक्टूबर को रणजी मैच भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 11 अक्टूबर को मोहम्मद शमी अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं, ये मैच उत्तर प्रदेश से खेला जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ भी वो मैच खेल सकते हैं। रणजी के 2 मैच खेलने के बाद मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर से 3 मैचों की सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी इन मैचों से ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले अपनी तैयारियों को परख सकते हैं।
NCA में कर रहे हैं अभ्यास
मोहम्मद शमी इन दिनों एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी गेंदबाजी करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मालूम हो कि मोहम्मद शमी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने फरवरी में यूनाइटेड किंगडम में टखने की सर्जरी कराई थी। जिसकी वजह से वह टीम से बाहर चल रहे थे। अब वह करीब 11 महीने के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल सके शमी
ये माना जा रहा था कि मोहम्मद शमी इस साल दलीप ट्रॉफी में नजर आ सकते हैं, लेकिन अपनी फिटनेस के चलते वह इस टूर्नामेंट से दूर रहे। बीसीसीआई के चयनकर्ता भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मोहम्मद शमी को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते थे। इसलिए उन्हें दलीप ट्रॉफी से दूर ही रखा गया है।
नेपाल के खिलाड़ियों को दिया टिप्स
नेपाल की क्रिकेट टीम इन दिनों राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है। यहीं पर मोहम्मद शमी भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें मोहम्मद शमी नेपाल के क्रिकेटरों को गेंदबाजी के गुर सिखाते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़ें : ‘भगवान तुम्हें बुद्धि दे’ Vinesh Phogat पर क्यों भड़क उठे जीजा? बहन ने भी नहीं दिया साथ
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines